scorecardresearch
 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की कब होगी शादी? सपा सांसद के पिता तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी फिलहाल टल गई है. प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता के निधन के कारण अभी तारीख तय नहीं हुई. कुछ समय बाद दोनों परिवार बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में शादी कराने की कोशिश रहेगी.

Advertisement
X
रिंकू सिंह और प्र‍िया सरोज की पिछले साल हुई थी सगाई (Photo: ITG)
रिंकू सिंह और प्र‍िया सरोज की पिछले साल हुई थी सगाई (Photo: ITG)

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. अब इस मामले में प्रिया सरोज के पिता और यूपी के विधायक तूफानी सरोज ने स्थिति साफ कर दी है. तूफानी सरोज ने बताया कि फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हाल ही में रिंकू सिंह के पिता का निधन हुआ है, इसलिए अभी दोनों परिवारों ने शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की है.

बताया कब तय होगी शादी की तारीख

तूफानी सरोज ने कहा कि कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख पर चर्चा करेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिंकू सिंह का परिवार जब चाहे तब शादी की तारीख तय कर सकता है. उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से शादी की पूरी तैयारी है और परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश है.

2026 में शादी कराने की कोशिश

तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कोशिश रहेगी कि शादी 2026 में ही हो जाए, ताकि चुनावी व्यस्तता से पहले परिवार इस खुशी के मौके को मना सके. हालांकि अंतिम फैसला दोनों परिवारों की सहमति और सही समय देखकर ही लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 19 हजार की हरी सिल्क साड़ी में छाईं रिंकू सिंह की होने वाली बीवी, सीढ़ियों पर दिए पोज, देसी लुक के हो रहे चर्चे, PHOTOS

Advertisement

8 जून 2025 को हुई थी सगाई

बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी. तब माना जा रहा था कि दोनों की शादी नवंबर 2025 में होगी. लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया था. फिर कहा गया की दोनों की शादी टी20 वर्ल्ड के बाद होगी. अब जब भारत ने विश्वकप जीत लिया है तो दोनों की शादी को लेकर अटकलें फिर शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: बारात में साड़ी पहन जमकर झूमीं रिंकू सिंह की मंगेतर, कुलदीप-वंशिका की शादी में खूब जमाया रंग; देखें VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप के बीच हुआ था रिंकू सिंह के पिता का निधन

बता दें कि रिंकू सिंह के पिता का निधन ऐसे समय में हुआ था जब वह टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेल रहे थे. लेकिन पिता के निधन की सूचना मिलने पर रिंकू अलीगढ़ पहुंचे थे और अपने पिता का अंतिम संस्कार किया था. लेकिन इसके तुरंत बाद ही वो टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे. बता दें कि टीम इंडिया के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रिंकू सिंह ने पिता को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement