
कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका को अपना जीवनसाथी बना लिया है, इन दोनों की शाही शादी के चर्चे अभी तक हो रहे हैं. मसूरी में हुई इस रॉयल वेंडिग में क्रिकेटर्स अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए, जहां सबसे ज्यादा रिंकू सिंह की मंगेतर ने लाइमलाइट बटोरी. रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज के साथ इस शादी में शामिल हुए.
इन दोनों ने ही अपने सिंपल अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए. कुलदीप-वंशिका की शादी में रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया ने खूबसूरत साड़ी स्टाइल की थी, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं, जिसमें वो क्रिकेटर के संंग पोज देती दिख रही हैं.
साड़ी की कीमत और रॉयल लुक
इस खास इवेंट के लिए सांसद प्रिया सरोज ने डार्क ग्रीन कलर की प्योर सिल्क जॉर्जेट कटवर्क बनारस साड़ी पहनी थी, तनेरा ब्रांड की इस साड़ी के साथ सांसद ने कस्टमाइज्ड मैचिंग ब्लाउज स्टाइल किया था. यह कलर प्रिया पर काफी जंच रहा था और पूरी साड़ी पर पोल्का डॉट स्टाइल डिजाइन बने थे.
तनेरा ब्रांड की इस शानदार साड़ी की कीमत लगभग 18 हजार 999 रुपये है. हालांकि, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल के लिहाज से यह कीमत बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन प्रिया ने इसे बड़े सलीके से कैरी किया है.
झुमके-बिंदी में सजीं सांसद प्रिया
प्रिया ने अपने हाथों में ढेर सारी सिल्वर की चूड़ियां, कान में झुमके और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी, उनका यह सिंपल और सोबर लुक सोशल मीडिया पर लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है. रिंकू भी ब्लैक कलर के बंदगला सूट में डैशिंग दिख रहे थे, प्रिया और रिंकू की सगाई के बाद से अक्सर ही कपल सुर्खियों में छाया रहता है. फोटो में रिंकू और प्रिया दोनों दूल्हा-दुल्हन कुलदीप और वंशिका के साथ स्टेज पर पोज देते नजर आ रहे हैं.

सीढ़ियों पर दिए ग्रेसफुल पोज
शादी की तस्वीरों के अलावा रिंकू और प्रिया की कुछ इनसाइड फोटोज ने भी इंटरनेट पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इन फोटोज में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह दोनों सीढ़ियों पर खड़े होकर अलग-अलग एंगल में पोज दे रहे है और एक साथ बेहद अच्छे भी लग रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं तो दूसरी में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं.
प्रिया और रिंकू की इन बेहतरीन फोटोज ने लोगों का मन मोह लिया है और लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की बॉन्डिंग ने लोगों को इंप्रेस कर दिया है. फैंस रिंकू और प्रिया को परफेक्ट कपल बता रहे हैं.