scorecardresearch
 

500 से ज्यादा गर्लफ्रेंड, अय्याशी में गुजरी जवानी, आज इस हाल में है ये ब‍िंदास क्रिकेटर

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा निजी जिंदगी के खुलासों को लेकर चर्चा में रहे. अपनी आत्मकथा में 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा करने वाले ट‍िनो बेस्ट ने 10 जून 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए 95 रन की यादगार पारी खेली थी.

Advertisement
X
टिनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा में 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाने का दावा किया (Photo: ITG)
टिनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा में 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाने का दावा किया (Photo: ITG)

वेस्टइंडीज टीम के पास 1970-90 के दशक में सबसे जबरदस्त गेंदबाजों की फौज थी. लेकिन वक्त के साथ-साथ वेस्टइंडीज का ग्राफ भी गिरता गया.
उसके बाद कई तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया लेकिन ज्यादातर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए.

उन्ही में से एक नाम आता है वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट का जिनका इंटरनेशनल करियर भी कुछ खास नहीं रहा. टिनो बेस्ट का जन्म बारबाडोस में हुआ था.

5 फीट 8 इंच लंबे टिनो बेस्ट अपने करियर में वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 57 मुकाबले ही खेल पाए. हालांकि टिनो बेस्ट ने बल्लेबाजी में एक खास रिकॉर्ड बनाया था.

बेस्ट ने 14 साल पहले आज ही के दिन यानी 10 जून 2012 को बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए 95 रन बनाए थे. तब ये नंबर-11 पर किसी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर रहा.

हालांकि जुलाई 2013 में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 98 रनों की पारी खेलकर टिनो बेस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा था. 

टिनो बेस्ट क्रिकेट के अलावा दूसरी वजहों से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. बेस्ट ने अपनी आत्मकथा (Autobiography) 'माइंड द विंडोज: माई स्टोरी' में दावा किया था कि वह अपने करियर के दौरान 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं.

Advertisement

उन्होंने अपनी तुलना ब्रैड पिट से करते हुए खुद को 'ब्लैक ब्रैड पिट' भी कहा. हालांकि उन्होंने यह भी जिक्र किया कि उनकी मैदान के बाहर की लाइफस्टाइल ने कभी भी उनके खेल को प्रभावित नहीं किया और मैदान पर उन्होने हमेशा कड़ी मेहनत की है.

टिनो बेस्ट लिखते हैं, 'मुझे लड़कियां बहुत पसंद हैं और लड़कियां भी मुझे बहुत पसंद करती हैं. मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सबसे अच्छा दिखने वाला गंजा आदमी हूं. मैं मजाक में कहता हूं कि मैं 'ब्लैक ब्रैड पिट' हूं. एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जहां भी गया, मैंने लड़कियों से बात की, लड़कियों को डेट किया और लड़कियों के साथ सोया. मैं दुनियाभर में लगभग 500-650 महिलाओं के साथ सो चुका हूं'.

टिनो बेस्ट को सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई लड़कियां पसंद आती थी. बेस्ट लिखते हैं, 'सबसे खूबसूरत लड़कियाां ऑस्ट्रेलियाई हैं. मुझे लगता है कि वे शानदार हैं. वे वास्तव में अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं और उनके शरीर अद्भुत हैं.' टिनो बेस्ट कहा था साल 2005 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं संग संबंध बनाए थे. 

टिनो बेस्ट ने 23 साल पहले मई 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपने घरेलू मैदान पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. टिनो बेस्ट ने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट, 26 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में टिनो बेस्ट ने 57 विकेट लिए, वनडे में 34 और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट झटके. वर्तमान में टिनो बेस्ट आजकल सेंट लूसिया किंग्स के कोच हैं और अपना ज्यादातर वक्त अपने परिवार के संग बिताते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement