अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से टकराव बढ़ गया है. अमेरिका ने समुद्री खदानें बिछाने के खतरे का हवाला देते हुए ईरान के लाराक द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इस अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान भी पीछे नहीं हटा. IRGC ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.