scorecardresearch
 

कोहली की हरकत पर अंग्रेज कप्तान रूट बोले- इससे सीरीज में मजा आ गया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के दौरान रूट के बल्ला गिराकर मनाए गए जश्न पर अपना बदला ले लिया. दरअसल, 17 जुलाई को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में रूट ने शतक पूरा कर विराट की ओर देखते हुए हाथ से अपना बल्ला गिराया.

Advertisement
X
विराट कोहली (Getty Images)
विराट कोहली (Getty Images)

भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रन आउट किए जाने के बाद उनके 'माइक ड्रॉप' जश्न पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि कोहली ने ऐसा करके सीरीज में मनोरंजन पैदा कर दिया.

रूट पहले दिन 80 रनों पर खेल रहे थे. तभी जॉनी बेयरस्टॉ के साथ दूसरा रन लेने के दौरान कोहली की विकेटों पर सीधे थ्रो के कारण रन आउट हो गए.

रूट को रन आउट कर कोहली ने 'माइक ड्रॉप' मुद्रा को दर्शाया जो रूट ने हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे में शतक मारने के बाद की थी. रूट ने हालांकि वनडे मैच के बाद कहा था कि उन्होंने इससे खराब चीज अपने जीवन में कभी भी नहीं की.

अब कोहली के इस तरह से उनके वाक्ये को दोहराने पर रूट ने कहा है कि कोहली के ऐसा करने से सीरीज में रोमांच उत्पन्न हो गया है.

Advertisement

17 दिन बाद कोहली का इंतकाम पूरा, अंग्रेज कप्तान रूट का घमंड तोड़ा

रूट ने दूसरे दिन गुरुवार का खेल शुरू होने से पहले स्काई स्पोटर्स से कहा, 'मैंने मैदान पर इसे देखा नहीं था. मैंने दिन का खेल खत्म होने के बाद रात में इसे देखा.'

इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि इससे टेस्ट क्रिकेट में एक नया तमाशा जुड़ गया है. इससे सीरीज में थोड़ा मनोरंजन होगा. सीरीज के शुरुआत में ऐसा होने से सीरीज में मजा आएगा. देखते हैं पांच टेस्ट मैचों में यह कैसे निकल कर सामने आती है.'

इंग्लैंड का ये खिलाड़ी बोला- कोहली के जश्न मनाने के तरीके से हम टेंशन में नहीं

रूट के आउट होने से भारतीय टीम को पलड़ा भारी हो गया था. इंग्लैंड ने पहले दिन के आखिरी सत्र में छह विकेट खो दिए थे. मेजबान टीम ने दिन का अंत 9 विकेट के नुकसान पर 285 रनों के साथ किया था.

Advertisement
Advertisement