आईपीएल 2026 की शुरुआत ही विराट कोहली के दमदार अंदाज से हुई. नाबाद अर्धशतक ठोककर उन्होंने साफ कर दिया कि ब्रेक लेकर लौटे कोहली और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. उनका मानना है कि बीच-बीच में क्रिकेट से दूरी बनाना उन्हें थकान से बचाता है और मानसिक रूप से तरोताजा होकर मैदान पर लौटने में मदद करता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (RCB) को 6 विकेट से हराया और इस जीत के नायक रहे कोहली. उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे- एक क्लासिक कोहली पारी, कंट्रोल भी और आक्रामकता भी.
मैच के बाद कोहली ने कहा कि लंबे समय बाद इस मंच पर लौटना खास लगा. पिछले साल फाइनल के बाद से उन्होंने भले ही फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट न खेला हो, लेकिन वनडे सीरीज में मिली लय ने उन्हें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया.
That straight drive? Straight-up cinema 🎬😮💨
Virat Kohli just paints the ground with perfection 👑✨
Screen badi, awaazein badi. Apne smart TV ke JioHotstar app pe dekhiye Champions waali commentary LIVE💥 2026 | | LIVE NOW 👉— Star Sports (@StarSportsIndia)
टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद अब एक ही फॉर्मेट पर फोकस कर रहे कोहली ने साफ किया कि उनके लिए सबसे बड़ा खतरा 'कम खेलना' नहीं, बल्कि 'ज्यादा खेलकर थक जाना' रहा है. यही वजह है कि उन्होंने ब्रेक को अपनी तैयारी का अहम हिस्सा बना लिया है. उनका कहना है कि जब भी मैदान पर उतरते हैं, 120 प्रतिशत देने की मानसिकता के साथ आते हैं और इसके लिए तरोताजा रहना जरूरी है.
कोहली ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी आत्मविश्वास जताया. उन्होंने कहा कि वे वही शॉट खेल रहे हैं, जो उनके गेम का हिस्सा हैं- कोई अनावश्यक जोखिम नहीं, सिर्फ लय और फिटनेस पर भरोसा.
इस जीत में देवदत्त पडिक्कल की विस्फोटक पारी भी कम अहम नहीं रही. पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. कोहली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पावरप्ले में वे खुद आक्रामक शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन पडिक्कल को लय में देखकर उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करने का फैसला किया और वही मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया.
कुल मिलाकर, कोहली का यह अंदाज बता गया- आराम + लय = खतरनाक वापसी.