दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर हो रही है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. कुमार कुशाग्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप-समरीन का प्यार अब टैटू में आया नजर, एक ने बनवाया 'SK' तो दूसरे ने 'AS'
खेल के पहले टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया था. कुमार कुशाग्र ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए 132 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए. ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन ने भी अच्छी पारी खेलते हुए 86 गेंदों में 72 रन बनाए.
That moment when Kumar Kushagra brought up his 💯 🙌
A solid knock of 101(132) 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/nB4euIQevy— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिखर मोहन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 120 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हो गए. शिखर मोहन ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें: टी20 मैच में पार हुई रोमांच की हद, 1 रन से जीती शुभमन गिल की टीम
1️⃣5️⃣0️⃣ up for Captain Ishan Kishan 🙌 🧢
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
He's continued from where he left off yesterday 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/4k5jMhoZmm
ईशान और कुशाग्र ने संभाली पारी
ईस्ट जोन ने दिन की शुरुआत अच्छी की, लेकिन बीच में कुछ विकेट गंवाए. इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.उनके इस प्रदर्शन के बाद ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है.