scorecardresearch
 

'IPL के बाद टीम इंडिया में मौका मिलेगा...', वैभव सूर्यवंशी पर फिदा पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया बड़ा दावा

आईपीएल में बल्ले से धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का मानना है कि यह 15 साल का बल्लेबाज जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलता नजर आ सकता है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. (Photo: AP)
वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. (Photo: AP)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आ गए हैं. 15 साल के वैभव ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वैभव की तूफानी इनिंग्स के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों का लक्ष्य महज 12.1 ओवरों में हासिल कर लिया था.

अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक शो में बातचीत के दौरान अकमल ने कहा कि सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में खुद को साबित कर दिया है और अगर वह इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उन्हें जल्द ही भारतीय टी20 टीम में मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 'वह बच्चा है, कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्यों बोल गए अश्विन?

कामरान अकमल ने यूट्यूब शो गेमप्लान में कहा, “सिर्फ 8 आईपीएल मैचों में उसने रिकॉर्ड बना दिए हैं, उसके नाम शतक भी है. मुझे लगता है कि IPL के बाद भारत के आने वाले इंटरनेशनल मैचों में उसे मौका मिलेगा.'

उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उसकी गेम अवेयरनेस और मैच समझ काफी शानदार है. कामरान अकमल कहते हैं,  'उसके पास हर गेंद का जवाब है, यह काबिल-ए-तारीफ है.'

Advertisement

अंडर-19 विश्व कप में किया था कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ अपनी तूफानी इनिंग्स में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. इससे पहले भी वैभव आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर सुर्खियों में आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: तलवार-सा घूमता बल्ला... वैभव कैसे कर लेते हैं मारक बल्लेबाजी, जानिए हर शॉट में छुपे तूफान की पूरी कहानी

हालांकि, उनके टीम इंडिया में चयन को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला जैसे पूर्व क्रिकेटर्स ने जहां उन्हें जल्द मौका देने की वकालत की है, वहीं अंबति रायडू ने इस पर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है. खैर जो भी हो, लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े उभरते सितारों में शामिल हो चुके हैं और अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या उन्हें जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement