scorecardresearch
 

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंस गई ये 2 टीम, अब हुईं भारत से रवाना, ICC ने दिया अपडेट

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.

Advertisement
X
T20 वर्ल्ड कप के बाद राहत! 24 घंटे में रवाना हुए साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी (Photo: PTI)
T20 वर्ल्ड कप के बाद राहत! 24 घंटे में रवाना हुए साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी (Photo: PTI)

T20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने आधिकारिक अपडेट जारी कर इसकी पुष्टि की.

ICC ने गुरुवार (12 मार्च) को बताया- पिछले 24 घंटे के भीतर साउथ अफ्रीका के 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अलग-अलग फ्लाइट्स से अपने देश के लिए रवाना हुए. इसके साथ ही उन सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षित वापसी पूरी हो गई, जो टूर्नामेंट के बाद भारत में रह गए थे.

दरअसल, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल लेवल पर पर हवाई यात्रा प्रभावित हुई थी. कई फ्लाइट रूट्स और ट्रांजिट ऑप्शन बदलने पड़े, जिसकी वजह से टीमों की वापसी में देरी हुई. ऐसे हालात में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित घर भेजना ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गया था.

ICC ने बताया कि इस दौरान उसके ऑपरेशन्स और लॉजिस्टिक्स टीमों ने लगातार काम किया. उन्होंने विभिन्न सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर फ्लाइट प्रदाताओं, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और सदस्य क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर समाधान निकाला. यात्रा से जुड़े कई व्यवधानों के बावजूद सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं में बार-बार बदलाव करने पड़े.

Advertisement

ICC ने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और दोनों टीमों के खिलाड़ियों व स्टाफ का धन्यवाद भी किया. साथ ही उन ICC कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार काम करते हुए खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवारों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की.

ICC ने कहा कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से घर भेजना ही इस पूरे ऑपरेशन का सबसे बड़ा उद्देश्य था, जिसे आखिरकार पूरा कर लिया गया.

सैमी का छलका था दर्द 
ध्यान रहे ईरान-अमेरिका -इजरायल युद्ध के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुई थीं. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला था. भारत के ख‍िलाफ हार के बाद टीम को तुरंत स्वदेश रवाना होना था. लेकिन म‍िड‍िल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव ने पूरी प्लान‍िंग  बदल दी थी. तब वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट शेयर किए. सैमी ने लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं. कम से कम एक अपडेट तो दे, कुछ तो बताएं. आज, कल, अगले हफ्ते. पांच दिन हो गए हैं.' हालांकि सैमी को बाद में अपडेट मिला, जिसके बाद उन्होंने सुकून की सांस ली थी. 

Advertisement


 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement