scorecardresearch
 

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, धोनी पर भरोसा: तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल तक पहुंचेगी. छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कहा, 'मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल खेलेंगे.'

Advertisement
X
sachin tendulkar
sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर को पूरा भरोसा है कि पहुंचेगी. छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कहा, 'मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल खेलेंगे.'

सचिन ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत को खिताब बरकरार रखना है तो पूरी टीम को अच्छा खेलना होगा. उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव और कप्तानी पर उम्मीद जतायी है. न्यूज चैनल 'हेडलाइन्स टुडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, एमएस धोनी के पास 10 साल का अनुभव है और वह काफी शांत रहते हैं. बड़े से बड़े मैचों में भी वह धीरज से काम लेते हैं, जो एक कप्तान के लिए जरूरी है.' उन्होंने कहा, 'एक कप्तान को घबराना नहीं चाहिए और वह भी घबराते नहीं हैं. कप्तान का अच्छे फॉर्म में रहना भी जरूरी है ताकि टीम के सामने मिसाल बन सके. सिर्फ एक व्यक्ति ट्रॉफी नहीं दिला सकता. पूरी टीम का सहयोग जरूरी है.'

सचिन तेंदुलकर ने यह भी कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, 'विराट शानदार बल्लेबाज हैं और उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह हालात का बखूबी विश्लेषण करते हैं. वह तेजी से हालात के अनुरूप ढलते हैं और उन्हें पता है कि रन कब और कैसे बनाने हैं.'

Advertisement

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बारे में उन्होंने कहा, 'शिखर ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन एक बार फॉर्म में आने पर पिच उन्हें बहुत रास आएंगी. मुझे लगता है कि वह शुरुआती मैचों में लय हासिल कर लेंगे.'

शनिवार को भारत का होगा. सचिन तेंदुलकर की मानें तो इस मैच में भारत का पलड़ा भारी रहेगा. तेंदुलकर ने कहा, 'पाकिस्तानी टीम अब उतनी मजबूत नहीं रह गई है. समय के साथ टीमें भी बदल गई हैं. मुझे याद है जब 2003 में सेंचुरियन में हमने उनके खिलाफ खेला तो उनके पास वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनिस, अब्दुल रज्जाक, शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी थे.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement