टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी पर प्यार लुटाया है. अथिया 5 नवंबर को अथिया अपना जन्मदिन मना रही हैं. वह शुक्रवार को 33 साल की हो गईं. इस खास मौके पर राहुल ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अथिया को अपनी गोद में बैठाए नजर आ रहे हैं.
राहुल ने इस तस्वीर के साथ पत्नी के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे वाइफी. तुम मेरे दिल को प्यार से भर देती हो और मेरी जिंदगी को मायने देती हो. तुम मेरी सबसे बड़ी खुशकिस्मती हो. तुमसे प्यार करता हूं.
सुनील शेट्टी भी बेटी के लिए हुए इमोशनल
अथिया के जन्मदिन पर उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी खास पोस्ट शेयर किया. जिसमें अथिया के कुछ बचपन के फोटोज दिख रहे हैं. उन्होंने बेटी के बचपन को याद करते हुए लिखा- तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरा एक हिस्सा हमेशा तुम्हें उस छोटी बच्ची के रूप में देखेगा, जिसे मैं कभी किसी बात के लिए मना नहीं कर पाता था.
उन्होंने आगे लिखा- अब जब तुम्हें अपनी छोटी सी दुनिया बसाते हुए देखता हूं, तो एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं. जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची. मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं, जितना शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
रीतिका सजदेह ने भी दी बधाई
इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी अथिया को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने राहुल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारी वाइफी को जन्मदिन मुबारक. वह स्कूल से बच्चों को लेने जाने के समय को प्यार और खुशियों से भर देती हैं. 
अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ था. उन्होंने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी.