आक्रामक बल्लेबाज तमीम इकबाल भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में भले ही सिर्फ 19 रन बना आउट हो गए हों लेकिन इस दौरान वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए.
तमीम आज सातवां रन बनाते ही पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को पीछे छोड़कर बने. वह भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रिद्धिमान साहा के हाथों स्टंप होकर पवेलियन लौटे.
अपना 40वां टेस्ट खेल रहे पर अब 39 . 46 की औसत से 3039 रन दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में सात शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं.
इससे पहले बशर बांग्लादेश के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज थे जिन्होंने 50 मैचों में तीन शतक और 24 30 . 87 की औसत के साथ 3026 रन बनाए.
- इनपुट भाषा