scorecardresearch
 

10 चौके, 3 छक्के... ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर रगड़ा, बना गए ये धांसू रिकॉर्ड्स

ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. ईशान किशन ने इससे पहले नामीबिया के खिलाफ भी तूफानी 61 रन बनाए थे. ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पाकिस्तानी टीम के होश उड़ा दिए.

Advertisement
X
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ काटा गदर. (Photo: Getty)
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ काटा गदर. (Photo: Getty)

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी (रविवार) को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की. ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये 9वां अर्धशतक रहा. ईशान को सैम अयूब ने बोल्ड किया.

देखा जाए तो विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने इस दौरान अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेदों पर पूरा किया. इसके साथ ही ईशान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.  साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में किसी बल्लेबाज का ये तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. ईशान ने जो 77 रन बनाए, वो दोनों देशों के बीच टी20 गेम में चौथा बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर भी रहा. ईशान ने इस मामले में गौतम गंभीर को पछाड़ दिया.

भारत vs पाकिस्तान टी20 इंटरनेशन मैचों में सबसे तेज फिफ्टी
23 गेंदें- मोहम्मद हाफीज, अहमदाबाद, 2012
24 गेंदें- अभिषेक शर्मा, दुबई 2025
27 गेंदें- ईशान किशन, कोलंबो आरपीएस, 2026
29 गेंदें- युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012

भारत vs पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर
82* विराट कोहली (मेलबर्न, 2022)
79* मोहम्मद रिजवान (दुबई, 2021)
78* विराट कोहली (कोलंबो आरपीएस, 2012)
77 ईशान किशन (कोलंबो आरपीएस, 2026)
75 गौतम गंभीर (जोहानिसबर्ग, 2007)

Advertisement

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपना पहला विकेट 1 रनों के स्कोर पर खो दिया था. अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आउट किया. इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. ईशान जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 88 रन था. यानी इन 88 में से 77 रन तो ईशान ने बनाए. इससे पता चलता है कि मुश्किल पिच पर ईशान ने किस कदर बल्लेबाजी की.

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन पारियों में 52.66 की औसत से 158 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179.56 रहा है. ईशान ने दो अर्धशतक लगाए हैं. ईशान ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 20 रन बनाए थे. जबकि नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement