भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात स्थित एम्स में निधन हो गया. वह 67 साल की थीं. मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद नाजुक हालत में उन्हें रात 9 बजे एम्स लाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.
सुषमा स्वराज के निधन पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दुख जताया है. विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुषमा जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ, उनकी आत्मा को शांति मिले.'
Deeply saddened by the news of Sushma Ji's demise, may her soul rest in peace. 🙏🏼
— Virat Kohli (@imVkohli)
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ.उसकी आत्मा को शांति मिले. वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक और दुनिया के कोने-कोने के नागरिकों की देखभाल करने वाली थीं.'
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, गौतम गंभीर और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है.Deeply saddened to hear about the passing away of Sushma Swaraj Ji.
May her soul rest in peace.
She was an icon of women empowerment and the one who cared for citizens from all corners of the world.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt)
Fierce, result-driven & a people’s person - she was all of that & more. A true leader. Still unable to process the news of Ji’s passing away. Extremely disturbed! A big loss for our nation. May you rest in peace!
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina)
Heartfelt condolences to family and admirers of ji. Om Shanti 🙏🏼
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
I'm beyond aggrieved at the passing away of Smt. A veteran politician and a pillar of the BJP, she was loved by everyone. She will be remembered as the most endearing & helpful politicians of recent times. My condolences to her family and friends. A huge loss for 🇮🇳
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir)
Here in the West Indies and just heard the terrible news of passing away of ji. Condolences to her family, gone too soon 🙏🏼
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif)
Extremely saddened to hear about the sudden demise of Sushma Swaraj ji.
Respected by all along the party lines 🙏
— Vijender Singh (@boxervijender)
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके घर पहुंच श्रद्धांजलि दी. सुबह से ही लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं. दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अरसे से बीमार चल रहीं थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा. 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था. उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था.