scorecardresearch
 

लॉर्ड्स में फिर दिखा सौरव गांगुली वाला सेलिब्रेशन, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर मनाया जीत का जश्न, VIDEO

भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की. जीत के बाद खिलाड़ियों ने सौरव गांगुली के 2002 के मशहूर जश्न की याद ताजा करते हुए जर्सी लहराकर सेलिब्रेशन किया. टीम का यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में 24 साल बाद किया वायरल सेलिब्रेशन (Photo: Screengrab/X/dcciofficial)
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में 24 साल बाद किया वायरल सेलिब्रेशन (Photo: Screengrab/X/dcciofficial)

भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मुकाबले में 19 अगस्त (बुधवार) को इंग्लैंड के खिलाफ 118 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा जश्न मनाया, जिसने 2002 के सौरव गांगुली के मशहूर सेलिब्रेशन की यादें ताजा कर दीं.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स की बालकनी में जाकर जर्सी लहराते हुए जश्न मनाया. यह नजारा तुरंत ही क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. 

यह भी पढ़ें: भारत से हार के बाद श्रीलंकाई टीम को ट्रिपल झटका... दूसरे टेस्ट से 2 स्टार बाहर, एक पर सस्पेंस

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 206/4 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लेंड की टीम महज 88 रनो पर ऑलआउट हो गई. हालांकि, इंग्लैंड ने 4-3 से सीरीज अपने नाम जरूर कर ली. भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने भी इस वायरल सेलिब्रेशन की वीडियो को अपने X अकाउंट पर पोस्ट की.

Advertisement

दरअसल, 2002 में सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी जर्सी उतारकर हवा में लहराई थी. गांगुली का यह सेलिब्रेशन भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है. 

अब करीब 24 साल बाद भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम के खिलाड़ियों ने उसी मैदान पर जीत के बाद जर्सी लहराकर उस ऐतिहासिक पल को एक बार फिर जिंदा कर दिया.

सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का यह सेलिब्रेशन लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement