scorecardresearch
 

टेम्बा बावुमा को मिला ये बड़ा सम्मान, भारत की स्टार खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

स्मृति मंधाना को खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है. स्मृति के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को भी यह सम्मान मिला है.

Advertisement
X
स्मृति मंधाना और टेम्बा बावुमा को मिला खास सम्मान (Photo: PTI)
स्मृति मंधाना और टेम्बा बावुमा को मिला खास सम्मान (Photo: PTI)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को TIME पत्रिका की '100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों' (TIME100 Sports 2026) की सूची में शामिल किया गया है.

इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. यह सम्मान क्रिकेट के मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन और खेल पर उनके प्रभाव को देखते हुए दिया गया है.

स्मृति मंधाना के अलावा दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को भी यह सम्मान मिला है. टेम्बा बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 का खिताब जिताया था.

TIME ने उल्लेख किया कि मंधाना ने हाल के वर्षों में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

स्मृति मंधाना ने 2024 और 2025 के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. स्मृति ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की कप्तानी करते हुए 2024 और 2026 में टीम को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जिताया और पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत के दौरान उपकप्तान रहीं, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए.

Advertisement

उन्हें 2025 की BBC Indian Sportswoman of the Year भी चुना गया था, जबकि उन्होंने कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किए. TIME की इस पहली 'Sports 100' सूची में दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी, खेल प्रशासक और प्रभावशाली खेल व्यक्तित्व शामिल हैं.

मंधाना की मौजूदगी भारतीय खेलों, विशेषकर महिला क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है. यह उपलब्धि न केवल स्मृति मंधाना के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement