शनि मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे हैं. 11 दिसंबर 2026 को सुबह 5 बजे शनि मार्गी हो जाएंगे. यानी इस दिन शनि की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. बता दें कि 2026 में यह शनि की चाल का आखिरी बदलाव है. इसके बाद शनि 3 जून 2027 को मेष राशि में गोचर कर जाएं. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों के जातकों को रुके हुए कामों में गति और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. करियर-कारोबार के मामले लाभ देंगे. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इन्क्रीमेंट-प्रमोशन जैसे योग बनते दिख रहे हैं. इस बदलाव से उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. जो लोग इस दौरान नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. नए काम में हाथ डालने के लिए समय बहुत अनुकूल दिख रहा है. परिवार, मित्रों के सहयोग से आपके कार्यों में गति आएगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल सकारात्मक परिणाम दे सकती है. नौकरी में लंबे समय से आ रही परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव काम आएगा. इससे आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकेंगे. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान अपने अनुभव और समझदारी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक मामलों में बदलाव ला सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है. परिवार में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आमदनी बढ़ने के साथ अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं. इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा.