scorecardresearch
 

कभी रफ्तार की थी दहशत, अब ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा ये अफगानी क्रिकेटर, PAK क्रिकेटर ने शेयर किया पोस्ट

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान गंभीर बीमारी के चलते ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. व्हाइट ब्लड सेल की संख्या खतरनाक स्तर तक गिर गई है. कामरान अकमल और शाहिद आफरीदी ने चिंता जताई है. 80 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले जादरान ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था.

Advertisement
X
80 मैच खेलने वाला स्टार गेंदबाज जिंदगी की जंग में, अस्पताल से आई डराने वाली खबर (Photo: ITG)
80 मैच खेलने वाला स्टार गेंदबाज जिंदगी की जंग में, अस्पताल से आई डराने वाली खबर (Photo: ITG)

कभी अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों के दिल में खौफ पैदा करने वाले अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर ज़ादरान इस वक्त जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. 38 साल के जादरान को एक गंभीर मेडिकल समस्या के बाद इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने अस्पताल से जादरान की कुछ चिंताजनक तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जादरान उनके लिए दोस्त जैसे हैं और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ गई है.

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी जादरान की हालत को लेकर चिंता जताई थी. आफरीदी ने बताया कि उनकी जादरान के भाई से बातचीत हुई, जिसमें उनकी गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी मिली. जादरान के परिवार ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपडेट शेयर किया, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जादरान के व्हाइट ब्लड सेल (WBC) की संख्या बेहद कम हो गई है, जो उनके लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है. इसी वजह से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और इलाज का यह दौर बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement

कैसा रहा शपूर जादरान का क्रिकेट कर‍ियर?
अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो शपूर जादरान अफगानिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं. उन्होंने 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने कुल 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं.

वनडे में जादरान ने 44 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 रहा. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 27 विकेट हासिल किए, जिसमें 3/40 उनका बेस्ट रहा. जादरान ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अपने करियर के दौरान उन्होंने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और तिलकरत्ने दिलशान जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. फिलहाल पूरा क्रिकेट जगत उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement