पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर ऑलराउंडर रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर उनका नाम आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए हमेशा याद किया जाएगा. अफरीदी ने 1996 में केन्या के खिलाफ वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. अपने दूसरे ही वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने महज 37 गेंदों पर शतक जड़कर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था.
उन्होंने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू और 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. अफरीदी 2007 टी20 विश्व कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. 2009 टी20 विश्व कप फाइनल में उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट लेकर पाकिस्तान को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान का टी20 कप्तान बनाया गया.
2010 में वे पाकिस्तान के वनडे कप्तान बने और थोड़े समय के लिए टेस्ट कप्तानी भी संभाली, लेकिन एक मैच के बाद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
अफरीदी छह भाइयों और पांच बहनों में पांचवें नंबर पर हैं. उनके भाई तारिक अफरीदी और अशफाक अफरीदी भी क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने अपनी ममेरी बहन नादिया अफरीदी से शादी की है और उनकी पांच बेटियां हैं. 2021 में अफरीदी ने अपनी बेटी अंशा अफरीदी की सगाई तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से कराई. 3 फरवरी 2023 को अंशा और शाहीन का निकाह हुआ. नई दिशा दी।
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान गंभीर बीमारी के चलते ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. व्हाइट ब्लड सेल की संख्या खतरनाक स्तर तक गिर गई है. कामरान अकमल और शाहिद आफरीदी ने चिंता जताई है. 80 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले जादरान ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था.
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बीच शाहिद आफरीदी ने सरकार का बचाव करते हुए जनता से समर्थन की अपील की. उन्होंने वेस्ट एशिया युद्ध को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचना झेलनी पड़ी. आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में यह बयान विवाद का कारण बन गया.
पाकिस्तान में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच शाहिद अफरीदी ने जनता से सरकार के फ्यूल कंजर्वेशन अभियान का समर्थन करने की अपील की है.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया है. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि भारत के खिलाफ मोहाली में खेले उस मुकाबले में दर्शकों का शोर इतना ज्यादा था कि कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी क्रीज पर जाते समय घबराहट से कांपने लगे थे.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.
चैम्पियंस की तरह खेले. भारतीय टीम के फैन बन गए शाहिद आफरीदी. आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. भारत की शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी भारत की जीत पर टीम को बधाई दी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भारतीय टीम की जमकर सराहना की. शाहिद आफरीदी ने भारतीय टीम की गेंदबाजी को शानदार बताया. आफरीदी ने जसप्रीत बुमराह की दिल खोलकर प्रशंसा की, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में भी दमदार खेल दिखाते हुए चार विकेट झटके.
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर Abdul Razzaq ने 2010 के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. उनके मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान लंदन में एक मोबाइल रिपेयर के दौरान सट्टेबाज Mazhar Majeed के फोन में मिले मैसेज से लॉर्ड्स टेस्ट में फिक्सिंग की साजिश का पता चला.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है. शाहीन आफरीदी और शादाब खान रेस में हैं, लेकिन शाहिद आफरीदी ने दोनों का विरोध किया है. उन्होंने 35 साल के खिलाड़ी को उपयुक्त विकल्प बताया है.
पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को शाहीद आफरीदी ने कहा बेटा मैदान पर प्रदर्शन करके जवाब दो.
भारत का नाम लेकर पाकिस्तान के दिग्गजों पर पलटवार करने वाले शादाब खान मुश्किल में फंस सकते हैं.
शाहिद आफरीदी ने शादाब खान को सलाह दी है कि अगर वह आलोचकों को जवाब देना चाहते हैं तो वह मैदान पर प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि सुपर-8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ शादाब खान अच्छा खेलकर दिखाएं.
नामीबिया पर बड़ी जीत के बाद शादाब खान ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आलोचना हर खिलाड़ी झेलता है, लेकिन 2021 में भारत को हराने वाली टीम का हिस्सा वही थे. ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच जिताकर उन्होंने मैदान पर भी अपनी अहमियत साबित की और टीम को सुपर-8 में पहुंचाया.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने मोहम्मद युसूफ और शाहिद आफरीदी को जमकर फटकार लगाई है.
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 9 में से आठ मुकाबले गंवा चुकी है. अब रविवार को कोलंबो में मिली हार के बाद शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. शाहिद अपने दामाद शाहीन से भी नाराज दिखे.
भारतीय टीम के खिलाफ करारी हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर खुलकर निशाना साधा है.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है उन्होंने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों की में सबसे ज्यादा 50 विकेट लिए हैं.
शाहिद आफरीदी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद अपनी राय रखी है. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. पाकिस्तान सरकार के फैसले का आफरीदी ने समर्थन किया है.
भारत के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का बयान सामने आया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच बहिष्कार पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तीखा बयान दिया है.
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया है जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने आईसीसी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है.