scorecardresearch
 

'जुड़वां बच्चों की बुआ बनो, शादी भी करो...', सारा तेंदुलकर से अर्जुन की सास ने मांगी ये मुराद, भाभी सान‍िया ने भी कही दिल की बात

सारा तेंदुलकर ने अपने 29वें जन्मदिन का एक खास वीडियो शेयर किया है. इसमें भाई अर्जुन तेंदुलकर की सास गौरिका घई चंडोक ने उनके लिए जुड़वां बच्चों की बुआ बनने की दुआ मांगी. भाभी सानिया ने सारा की शादी की इच्छा जताई, जबकि पिता सचिन तेंदुलकर ने भी बेटी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.

Advertisement
X
सारा तेंदुलकर की शादी कब होगी? अर्जुन की सास ने मांगी जुड़वां बच्चों की दुआ, भाभी सानिया ने भी दिया खास मैसेज ( Photo: Instagram/@saratendulkar)
सारा तेंदुलकर की शादी कब होगी? अर्जुन की सास ने मांगी जुड़वां बच्चों की दुआ, भाभी सानिया ने भी दिया खास मैसेज ( Photo: Instagram/@saratendulkar)

महान क्रिकेटर सच‍िन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीड‍िया पर चर्चा में रहती हैं, बीते 12 अक्टूबर को वो 29 साल की हो गई थीं. तब सारा ने अपने बर्थडे बाश का एक द‍िलचस्प वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर किया है. जहां वीड‍ियो में उनके पर‍िवार के कई लोग द‍िख रहे हैं. 

सारा ने अपने बर्थडे का ही एक और वीड‍ियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को शेयर किया. जहां सारा को उनके पर‍िवार के जुड़े लोग उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी वीड‍ियो में सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन ने उन्हें ऐसा सरप्राइज द‍िया, ज‍िसे सुनकर वो हैरान रह गई. 

पूरा मामला क्या है तो वो समझ लीजिए... दरअसल, वीड‍ियो में सारा को सबसे पहले उनकी मां अंजल‍ि तेंदुलकर बधाई दे रही हैं. अंजल‍ि ने कहा- मेरी सारु (सारा) इस जन्मदिन पर मेरी यही दुआ है कि तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारे सारे सपने पूरे हों. 

इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर वीड‍ियो में द‍िख रहे हैं, वो कहते हैं- हैप्पी बर्थडे, दैट्स इट (बस इतना ही)... बस अर्जुन का यही जवाब बर्थडे पर सुनकर सारा हैरान रह गईं. ऐसा लगा कि सारा को उम्मीद थी कि अर्जुन उनसे कुछ और कहेंगे.  
यह भी पढ़ें: जानवरों की 'डॉक्टर' बनीं अर्जुन तेंदुलकर की WIFE सानिया! जानें कौन-कौन सी डिग्री, करती हैं ये बिजनेस

Advertisement

इसके बाद वीड‍ियो में गौर‍िका घई चंडोक सारा को बधाई देती हुई नजर आईं. उन्होंने सारा से कहा- इस साल, सारा, मेरी दुआ है कि तुम्हारे घर जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंजे और तुम बुआ बनो. इस पर सारा ने कहा-मुझे खुशी होगी. गौर‍िका अर्जुन तेंदुलकर की सास हैं, यानी अर्जुन की पत्नी सान‍िया चंडोक की मां.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: व‍िराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में हिला दी रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बनाए 3 कीर्तिमान

वहीं वीड‍ियो में सारा तेंदुलकर के कुछ और दोस्त भी उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वीड‍ियो में सारा की नानी भी द‍िखीं. 

भाभी सान‍िया चंडोक ने सारा के लिए क्या कहा 
वहीं अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी और सारा की भाभी सान‍िया चंडोक भी इस वीड‍ियो में द‍िखीं. इस साल मेरी दुआ है कि तुम्हें एक बहुत अच्छा लड़का मिले, जो पेरी क्रॉस रोड पर रहता हो, ताकि तुम हमेशा हमारे करीब रह सको. सान‍िया का इशारा सारा की शादी से था. ध्यान रहे तेंदुलकर फैम‍िली मुंबई के बांद्रा इलाके में पेरी क्रॉस रोड पर रहती है. 
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर का धमाका: LSG के लिए किया शानदार डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट वायरल

प‍िता सच‍िन ने बेटी सारा से वीड‍ियो में क्या कहा? 
सारा के पिता सचिन तेंदुलकर ने भी वीडियो में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने वीड‍ियो में बेटी सारा से कहा- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. उम्मीद है कि तुम्हें कोई दिलचस्प इंसान मिले. अब मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए. बस इतना ही कहूंगा और तुम इसी तरह पॉज‍िट‍िव‍िटी फैलाती रहो. यानी इशारों-इशारों में सच‍िन तेंदुलकर ने भी अपनी बेटी के लिए शादी की बात व‍िश मांगी. 

Advertisement

वीडियो में सारा के कुछ और दोस्त भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आए. उनकी नानी भी इस खास वीडियो का हिस्सा थीं. कुल मिलाकर सारा के जन्मदिन के इस वीडियो में परिवार का प्यार, मजाक और उनकी शादी को लेकर अपनों की दिलचस्प बातें देखने को मिलीं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement