scorecardresearch
 

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी...पिछले 4 मैचों में बनाए सिर्फ 29 रन, फैन्स बोले- अब तो वैभव सूर्यवंशी को ले आओ!

संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी है, पिछले 4 मैचों में वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं. ऐसे में अब फैन्स प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं?

Advertisement
X
खामोश है वैभव का बल्ला. (photo: BCCI/PTI)
खामोश है वैभव का बल्ला. (photo: BCCI/PTI)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया. भारत के लिए कप्तान अय्यर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. इसके साथ ही वह अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ने में भी सफल रहे.

इस मैच में एक बार फिर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन फ्लॉप साबित रहे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले संजू इन दिनों रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह महज 11 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है. फैन्स सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की मांग कर रहे हैं.

संजू सैमसन का हालिया टी20 प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 गेंदों में 1 और चौके की मदद से 11 रन बनाने से पहले भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. 

पिछले चार टी20 पारियों में संजू के बल्ले से कुल मिलाकर महज 29 रन निकले हैं. हालांकि, इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ 35 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला खामोश ही रहा है.

Advertisement

संजू सैमसन की लगातार नाकामी के बाद क्रिकेट फैन्स हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं. मैच के दौरान प्लेइंग-11 से बाहर बैठे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैन्स का गुस्सा साफ देखने को मिला.

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे लगता है कि अब संजू सैमसन से आगे बढ़ने का वक्त आ गया है. उन्हें बहुत मौके मिल चुके हैं, वर्ल्ड कप जिताने के लिए उनका सम्मान है, लेकिन अब रन नहीं बन रहे हैं. एक अन्य यूजर ने भड़ास निकालते हुए कहा कि गौतम गंभीर आखिर कब तक एक फेवरेट खिलाड़ी के चक्कर में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करियर बर्बाद करते रहेंगे?

अब देखना यह होगा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में मौका मिलता है या टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव करते हुए युवा वैभव सूर्यवंशी का रुख करता है.

संजू सैमसन का रहा है निराशाजनक प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ (6 अक्टूबर): 11 रन 
पाकिस्तान के खिलाफ (3 अक्टूबर): 2 रन 
श्रीलंका के खिलाफ (1 अक्टूबर): 7 रन
जापान के खिलाफ (22 सितंबर): 9 रन
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement