scorecardresearch
 

नेपाल में दो हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, Video आया सामने

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए. हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखें आपस में टकरा गए. (Photo-ITG)
दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखें आपस में टकरा गए. (Photo-ITG)

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे, तभी उनके पंखे आपस में टकरा गए.

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि, फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए. प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं. हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि, खुम्बु पासांगल्हामु के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए.
 

मृतक विदेशी नागरिक, घायल को इलाज के लिए भेजा

पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति विदेशी नागरिक था. हालांकि, उसकी राष्ट्रीयता की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मृतक का शव प्रभु हेलिकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है. हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलिकॉप्टर से भेजा गया है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

Advertisement

इस  हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें हेलिपैड पर हेलिकॉप्टरों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. दोनों हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए. दोनों के पंखें आपस में टकराने से हेलिकॉप्टरों के परखच्चे उड़ गए.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement