आईपीएल 2026 की शुरुआत संजू सैसमन के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें बड़ी ट्रेड में शामिल किया था, जिसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे नाम थे, इसलिए उन पर शुरुआत से ही दबाव था. लेकिन पहले 3 मैचों में 3 सिंगल-डिजिट (6,7,9) स्कोर… और टीम को हार. सवाल उठने लगे- क्या CSK ने दांव गलत खेल दिया? लेकिन यही वह मोड़ था, जहां से कहानी बदली.
शुरुआती नाकामी के बाद सैमसन ने जिस तरह वापसी की, उसने पूरे टूर्नामेंट का नैरेटिव बदल दिया. अगले 7 पारियों में तीन 50+ स्कोर और सबसे खास, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुश्किल पिच पर 52 गेंदों में नाबाद 87 रन (7 चौके, 6 छक्के) की मैच जिताऊ पारी.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच भी इस बदलाव से प्रभावित हैं. उनका मानना है कि CSK जैसी बड़ी फ्रेंचाइज़ी में आकर तुरंत प्रदर्शन करना आसान नहीं होता. खासकर तब, जब टीम ने आपको हासिल करने के लिए बड़े नाम छोड़े हों.
Sanju Samson makes it look effortless 💫
Yet another half-century for Sanju Samson as #CSK is cruising towards another victory 💛#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #DCvCSK| LIVE NOW 👉https://t.co/hVsFUTS2OG pic.twitter.com/ewcIuYnu99— Star Sports (@StarSportsIndia) May 5, 2026
फिंच के शब्दों में, 'दो मैचों में फेल होने से कुछ साबित नहीं होता. लेकिन जिस तरह सैमसन ने खुद को संभाला और अब अलग लेवल पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वह शानदार है.'
वर्ल्ड कप का कॉन्फिडेंस, IPL में विस्फोट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के बाद सैमसन का आत्मविश्वास अलग ही ऊंचाई पर है. IPL 2026 में अब तक 10 पारियों में 402 रन, औसत 57.42 और स्ट्राइक रेट 167.50- ये आंकड़े सिर्फ फॉर्म नहीं, कंट्रोल और मैच्योरिटी भी दिखाते हैं.
दीप दास गुप्ता का कहना है कि यही वह वर्जन है, जिसका इंतजार सालों से था. पहले सैमसन कुछ शानदार पारियां खेलते थे, लेकिन सीजन भर निरंतरता नहीं दिखती थी. अब तस्वीर बदल चुकी है. हर बार 50 पार करने के बाद वह बड़ी पारी में तब्दील कर रहे हैं और अंत तक टिके रह रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ 87* इसकी मिसाल है- जहां वह अंत तक नाबाद रहे, जैसे किसी अलग ही पिच पर खेल रहे हों.
इस जीत के बावजूद CSK अभी पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, लेकिन टॉप-4 से सिर्फ दो अंक पीछे. ऐसे में सैमसन की फॉर्म टीम के प्लेऑफ सपने की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है.
शुरुआत भले ही शांत रही हो, लेकिन अब संजू सैमसन सिर्फ रन नहीं बना रहे- वह मैच, मोमेंट और माइंडसेट... तीनों पर कंट्रोल कर रहे हैं. और यही वजह है कि IPL 2026 में वह सचमुच 'एक अलग लेवल' पर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं.