scorecardresearch
 

LIVE: आजतक पर 'सलाम क्रिकेट' शुरू, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तैयारियों और रणनीति पर आज ‘सलाम क्रिकेट’ का मंच सजा है. इसमें सुनील गावस्कर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल , हरभजन सिंह जैसे दिग्गज टीम संयोजन, बल्लेबाजी-बॉलिंग प्लान और वर्ल्ड कप चैलेंज पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
X
ऋषभ पंत 'सलाम क्रिकेट' में अपनी राय रखते हुए.
ऋषभ पंत 'सलाम क्रिकेट' में अपनी राय रखते हुए.

टी20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसी बीच आजतक के ‘सलाम क्रिकेट’ में दिग्गज वर्ल्ड कप रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. इस खास कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और पूर्व सितारे शामिल होकर अपने विचार साझा कर रहे हैं.

सलाम क्रिकेट के पहले सेशन 'पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर' में ऋषभ पंत ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप को देख के इंजॉय करना पडे़गा. उन्होंने कहा कि वह अभी रिकवरी फेज में हैं. उन्होंने माना की टी20 वर्ल्ड कर  प्रेशर होगा... लेकिन होम ग्राउंड में बात ही अलग होती है.

पंत 10 जनवरी से भारतीय टीम से बाहर हैं और तब से बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान चोट (साइड स्ट्रेन) लगी थी.

उन्होंने कहा कि पहले चोट लगी तो दर्द के अलावा माइंड में कुछ भी नहीं आया. हॉस्पिटल गया, लोगों से बातचीत कीं. दूसरी इनिंग्स में हमने कमबैक किया, लेकिन फर्स्ट इनिंग्स के दौरान हम गेम में पीछे थे. आपको पता है कि फुल फ्रैक्चर हैं. मेरा लास्ट फिंगर पूरी तरह स्नैप हो गया था. डॉक्टर ने कहा कि सबसे खराब स्थिति ये हो सकती है कि सर्जरी करनी पड़े. ऐसे में 3-4 हफ्ते अतिरिक्त लग सकते हैं. मेरे दिमाग में वो समीकरण बाद के लिए था. पहले तो ये था कि इंडिया के लिए मैच जीतना या बचाना जरूरी है. आप कितनी भी ज्यादा प्लानिंग कर लें, लेकिन ये नहीं पता रहता है कि अगले घंटे में क्या होने वाला है.

Advertisement

... हादसे की याद कर भावुक हुए पंत

आजतक के 'सलाम क्रिकेट मंच' पर ऋषभ पंत उस पल भावुक हो गए, जब उन्होंने अपने सड़क हादसे को याद किया. पंत ने कहा, “मुझे लगा भगवान कुछ सिखाना चाहते थे… शायद जिंदगी को अलग नजरिए से देखने के लिए. उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाया. क्रिकेट से दूर रहने का वक्त आसान नहीं था, लेकिन उसी समय ने उन्हें खुद को समझने और निखरने का मौका दिया.

'सूर्या भाई की एनर्जी अलग लेवल की...'

ऋषभ पंत ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि सूर्या भाई की एनर्जी ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल देती है. पंत के मुताबिक सूर्या सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि ऐसे लीडर हैं जो हर खिलाड़ी को आजादी और भरोसा देते हैं. पंत ने बताया कि मौजूदा टीम इंडिया में जो एग्रेसिव माइंडसेट दिख रहा है, उसकी जड़ में कप्तान की सोच और फास्ट बॉलर्स की भूमिका है. 

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के अलावा दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े नाम मौजूद रहेंगे. ये सभी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की संभावनाओं, टीम कॉम्बिनेशन और मैच-विनिंग फैक्टर्स पर खुलकर बात करेंगे.

Advertisement

ऋषभ पंत से जहां मौजूदा टीम की मानसिकता, कप्तानी और दबाव भरे मुकाबलों को लेकर इनसाइड इनपुट मिलने की उम्मीद है, वहीं सुनील गावस्कर अपने अनुभव के आधार पर भारत की ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करेंगे. युजवेंद्र चहल से स्पिन डिपार्टमेंट की भूमिका, बीच के ओवरों की रणनीति और अलग-अलग पिचों पर गेंदबाज़ी प्लान पर अहम राय सामने आ सकती है.

‘सलाम क्रिकेट’ हमेशा से बड़े टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट चर्चा का भरोसेमंद मंच रहा है. इस बार भी फोकस रहेगा कि भारतीय टीम किस बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरेगी, कौन से ऑलराउंडर अहम होंगे और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी को कैसे धार दी जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर हर फैसला मैच का रुख बदल सकता है. ऐसे में यह कार्यक्रम न सिर्फ फैन्स के लिए रोमांचक होगा, बल्कि टीम इंडिया की सोच और तैयारी को समझने का बेहतरीन मौका भी देगा. क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब ‘सलाम क्रिकेट’ पर टिकी हैं, जहां से वर्ल्ड कप से जुड़ी कई अहम बातें सामने आने वाली हैं.

कार्यक्रम में तेज गेंदबाजी की बारीकियों को मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार और उमेश यादव प्रकाश डालेंगे. ये चारों आज के तेजी से बदलते टी20 क्रिकेट में पेस, स्विंग और एडाप्टेबिलिटी पर रोशनी डालेंगे. वहीं, मदन लाल, अतुल वासन और चेतन शर्मा जैसे दिग्गज भारत की समृद्ध बॉलिंग विरासत को याद करते हुए ऐसे किस्से और अनुभव साझा करेंगे, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. 

Advertisement

'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर का विशेष सत्र तकनीक, मानसिक मजबूती और क्रिकेट के विकास पर अनमोल दृष्टिकोण पेश करेगा. इसके अलावा वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल बताएंगे कि विश्व मंच पर सफल होने के लिए किस तरह की सोच और मानसिकता की जरूरत होती है. 

कार्यक्रम का समापन एक हाई-प्रोफाइल पैनल के साथ होगा, जहां क्रिकेट के दिग्गज भारत के आगे के रास्ते और दोबारा चैम्पियन बनने की संभावनाओं पर मंथन करेंगे. 'सलाम क्रिकेट' के जरिए आज तक एक बार फिर अपनी उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जिसने हिंदी न्यूज में कई बेंचमार्क स्थापित किए हैं. भरोसे की नींव और इनोवेशन की ताकत के साथ, आज तक लगातार दर्शकों तक दमदार, विश्वसनीय और मायने रखने वाला कंटेंट पहुंचाता आ रहा है.

'सलाम क्रिकेट' का पूरा शेड्यूल 

14:00 – 14:45 बजे : पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर

· ऋषभ पंत, विश्व कप 2024 के विजेता

14:45 – 15:30 बजे : स्विंग के सुल्तान

· मोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· ईशांत शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· उमेश यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· प्रवीण कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

15:30 – 16:15 बजे : जांबाज गेंदबाज!

· मदन लाल, विश्व कप विजेता (1983)
· अतुल वासन, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

Advertisement

16:15 – 16:45 बजे : दिग्गजों की आवाज

· सुनील गावस्कर, विश्व कप विजेता

16:45 – 17:30 बजे : जीत की कहानी, चैम्पियंस की जुबानी

· हरभजन सिंह, टी20 विश्व कप विजेता (2007)
· सुरेश रैना, विश्व कप विजेता (2011)
· युजवेंद्र चहल, टी20 विश्व कप विजेता (2024)

18:30 – 19:30 बजे : कौन बनेगा चैम्पियन?

· सुनील गावस्कर, विश्व कप विजेता
· हरभजन सिंह, टी20 विश्व कप विजेता (2007)
· सुरेश रैना, विश्व कप विजेता (2011)
· मदन लाल, विश्व कप विजेता (1983)
· चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· युजवेंद्र चहल, टी20 विश्व कप विजेता (2024)
· मोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· उमेश यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· प्रवीण कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement