scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: सिंह राशि में एक्टिव हो चुके हैं बुद्धि के देवता बुध, 7 सितंबर 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

Budh Gochar 2026: 22 अगस्त 2026 को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध मित्र ग्रह सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर कर लिया है. सिंह राशि में बुध के प्रवेश से बुधादित्य योग का प्रभाव पड़ रहा है, जिसका सीधा लाभ कई राशियों को मिलेगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement
X
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं. सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि में बुध के आने से बुधादित्य योग का प्रभाव भी पड़ रहा है, जिससे कई राशियों के लिए 7 सितंबर तक करियर, कारोबार और आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तार्किक क्षमता, संचार, वित्त, तकनीक और संवाद का स्वामी माना जाता है. 22 अगस्त को जब बुध का गोचर मित्र ग्रह सूर्य की राशि यानी सिंह में हो चुका है, तब इसका सीधा असर लोगों की सोच, निर्णय क्षमता और व्यावसायिक फैसलों पर देखने को मिलेगा. जो लोग मीडिया, लेखन, आईटी, बैंकिंग या व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह बदलाव बेहद शुभ साबित हो सकता है. बुध सिंह राशि में 7 सितंबर विराजमान रहेंगे और उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे. तो आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से अगले 14 दिन किन राशियों के लिए बढ़िया रहने वाले हैं.

मेष राशि (Aries) 
आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता में अभूतपूर्व सुधार होगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini) 
आपकी राशि के स्वामी बुध का यह गोचर आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करेगा. संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा. छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo) 
बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है. आपकी वाणी में प्रभाव और आकर्षण बढ़ेगा. व्यापार में नए सौदे तय होंगे. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से तारीफ व नई जिम्मेदारियां मिलेंगी.

तुला राशि (Libra) 
आपके एकादश (आय) भाव में बुध का आगमन होगा, जिससे आय के नए और स्थायी स्रोत बनेंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी.

धनु राशि (Sagittarius) 
भाग्य भाव में बुध का प्रवेश आपके अटके हुए कामों को गति देगा. शिक्षा, लेखन और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े छात्रों व पेशेवरों के लिए यह गोचर वरदान समान रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement