scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मिर्जापुर के इंटीमेट सीन्स में घबराते थे 'जेपी यादव',100 लोगों के सामने होती थी दिक्कत! एक्ट्रेस का खुलासा

Mirzapur actor pramod pathak and actress Anangsha Biswas
  • 1/8

पर्दे पर इंटीमेट सीन्स भले ही आकर्षक क्यों ना लगते हों, असलियत में उन्हें शूट करना सबसे मुश्किल काम रहता है. फैंस की फेवरेट मिर्जापुर सीरीज में भी कई सारे इंटीमेट सीन भरे पड़े हैं, जिन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है. 

Photo: Screengrab

Mirzapur actress Anangsha Biswas
  • 2/8

मिर्जापुर में जेपी यादव और जरीना के बीच इंटीमेसी के जरिए पावरफुल केमिस्ट्री दिखाने की कोशिश की गई. सीरीज में दोनों के कई ऐसे मोमेंट्स रहे, जिसपर आज मीम्स भी बने हैं. अनंग्शा बिस्वास ने शो में कई इंटीमेट और बोल्ड सीन दिए, जिन्हें लोग अभी भी उन्हीं सीन्स के जरिए जानते हैं. 

Photo: Instagram @anangsha

Mirzapur actress Anangsha Biswas
  • 3/8

अनंग्शा ने अपने को-स्टार प्रमोद पाठक को लेकर हाल ही में शुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर के लिए सीरीज में इंटीमेट सीन्स करना आसान नहीं होता था. वो कई मौकों पर घबराए हुए रहते थे. 

Photo: Instagram @anangsha

Advertisement
Mirzapur
  • 4/8

अनंग्शा ने कहा- मेरे मुश्किल सीन जेपी यादव यानी प्रमोद पाठक जी के साथ होते हैं. वो इतने बेहतरीन एक्टर और इंसान हैं. क्या होता है जब लोग हमें किसिंग सीन या इंटीमेट सीन करते हुए देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि ये करना आसान है. लेकिन वो बहुत मुश्किल है. 

Photo: Screengrab

Mirzapur actor pramod pathak
  • 5/8

'क्योंकि एक तो आप 100 लोगों के बीच हो, उसके बाद आपके एक्टर भी उतने ही घबराए हुए हैं जितने आप हैं. लेकिन कैमरा को वो चीज नहीं दिखनी चाहिए. आपको पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करना है. तो अगर आपको को-एक्टर अच्छा मिल जाए जिसके टच से आपको पता चल जाए कि इसका इरादा सही है, मुझसे ज्यादा प्रमोद जी घबराए हुए रहते हैं.'

Photo: Instagram @thepramodpathak

Mirzapur actress Anangsha Biswas
  • 6/8

अनंग्शा ने आगे कहा- वो काफी अच्छे इंसान हैं और उन्होंने उन सीन्स के दौरान काफी मदद भी की. यहां तक कि जो मिर्जापुर शो की पूरी टीम है, वो सब अपने काम में माहिर हैं. वो आपको उन सीन्स में अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं होने देंगे.

Photo: Instagram @anangsha

Mirzapur actress Anangsha Biswas
  • 7/8

वैसे अनंग्शा और प्रमोद पाठक जल्द मिर्जापुर फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं. दोनों जेपी यादव और जरीना बनकर लौटेंगे, मगर इस बार उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर नजर आएगी जिसे देखने के लिए फैंस जरूर एक्साइटेड होंगे. 

Photo: Instagram @anangsha

Mirzapur
  • 8/8

मिर्जापुर फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें पहले सीजन के सभी खिलाड़ी तो है हीं. साथ ही साथ कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हो रही है, जिससे मिर्जापुर की दुनिया और बड़ी होगी. 

Photo: Prime Video

Advertisement
Advertisement