पांच बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का IPL 2026 अभियान निराशा के साथ खत्म हुआ. 21 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 89 रन की बड़ी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. टीम 14 मुकाबलों में केवल छह जीत दर्ज कर सकी और 12 अंकों के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया. लगातार तीसरे सीजन CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.
मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋतुराज ने खुलकर बताया कि आखिर टीम कहां पिछड़ गई. गायकवाड़ ने माना कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली दो हारों ने सीएसके के पूरे अभियान की दिशा बदल दी.
Clinical. Crushing. Comprehensive 💙@gujarat_titans cap off the league stage with an 8️⃣9️⃣-run win at home 🏟️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/32vf9sbLGc
गायकवाड़ ने कहा- हमें छह मैच में जीत मिली और टीम ने कई मौकों पर अच्छा क्रिकेट खेला. मगर हैदराबाद में हम मौका गंवा बैठे और फिर चेन्नई में उन्हें 180 रन से पहले नहीं रोक पाए. वहीं से हमारा मोमेंटम टूट गया.
हैदराबाद के खिलाफ कैसे फिसली CSK
चेन्नई को 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में 10 रन से हार मिली थी. उस मैच में हैदराबाद ने 194 रन बनाए थे. जवाब में CSK एक समय जीत की मजबूत दावेदार दिख रही थी, लेकिन बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी और लगातार विकेट गिरने से टीम 184 रन तक ही पहुंच सकी.
यह भी पढ़ें: GT vs CSK , IPL 2026: गुजरात टाइटन्स की 89 रनों से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर, प्लेऑफ खेलने का सपना टूटा
इसके बाद चेन्नई में हुए मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए. शुरुआती विकेट जल्दी लेने के बावजूद टीम मैच पर पकड़ बनाए नहीं रख सकी. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार साझेदारी कर हैदराबाद को जीत दिला दी. इन दोनों हारों के बाद CSK की लय पूरी तरह बिगड़ गई.
Superfans, we understand and share your emotions.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 21, 2026
It’s been a season of highs and lows, and your support meant everything to us.
We know how much this badge means, and we’ll keep striving to bring the smiles back next year.
Keep the yellow flag flying high with pride. 💛 pic.twitter.com/3bZWB4weEf
चोटों ने बिगाड़ा टीम कॉम्बिनेशन
ऋतुराज गायकवाड़ ने माना कि पूरे सीजन चोटों ने भी टीम को काफी नुकसान पहुंचाया. कई अहम खिलाड़ियों के बाहर होने से CSK को लगातार प्लेइंग इलेवन बदलनी पड़ी. कभी बल्लेबाजी कमजोर हुई तो कभी गेंदबाजी संतुलन बिगड़ गया.
इस सीजन में नाथन एलिस, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, जेमी ओवर्टन और रामकृष्ण घोष चोटों से जूझते रहे. वहीं एमएस धोनी भी पूरे सीजन फिट नहीं रह सके। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया. गायकवाड़ ने हालांकि मुश्किल हालात के बावजूद टीम के जज्बे की तारीफ की और कहा कि कई युवा खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन लगातार अस्थिर कॉम्बिनेशन और अहम मौकों पर हार ने CSK का प्लेऑफ सपना तोड़ दिया.