आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला जयपुर में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं. राजस्थान की बैटिंग जारी है. वैभव सूर्यवंशी शतक बनाकर आउट हो गए हैं. कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर अपने बल्लेबाजी से कुछ खास नहीं कर सके. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
ऐसे चल रही राजस्थान की बल्लेबाजी
राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. वैभव ने पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाए. लेकिन तीसरे ओवर में यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई और फिर रुके ही नहीं. इसी बीच ध्रुव जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी की. लेकिन 13वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन वैभव जमे रहे. उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया. हालांकि, वो अगले ही गेंद पर आउट हो गए. साकिब हुसैन ने वैभव का विकेट लिया. कप्तान रियान पराग 8 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए. पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया. डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. शिमरोन हेटमायर का भी बल्ला भी नहीं चला. प्रफुल हिंगे की गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
आईपीएल का रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में हर मैच की अहमियत बढ़ती जा रही है. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि पॉइंट्स टेबल में पकड़ मजबूत करने की जंग भी है. राजस्थान रॉयल्स का अपने घरेलू मैदान से पुराना और सफल रिश्ता रहा है. 2008 और 2013 में यहां उनका रिकॉर्ड शानदार रहा था.
फिलहाल 10 अंकों के साथ राजस्थान अच्छी स्थिति में है और दूसरे हाफ की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. दूसरी ओर Sunrisers Hyderabad शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम लगातार तीन मैच जीतकर आ रही है, और खास बात यह है कि इस जीत का सिलसिला राजस्थान के खिलाफ ही शुरू हुआ था.
हेड टू हेड
* कुल मैच: 22
* SRH आगे: 13-9
* जयपुर में: 2-2 बराबरी
* पिछले 5 मैच: सभी SRH के नाम
पिच और मौसम रिपोर्ट
जयपुर की गर्मी अपने चरम पर रहेगी. पिछले सीजन यहां औसत स्कोर 198 रहा था, जिससे साफ है कि यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है. हालांकि बड़े बाउंड्री साइज और कम उछाल के चलते गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है.