scorecardresearch
 

RR vs MI, IPL 2026 Live Score: रद्द होगा मुंबई-राजस्थान का मैच? जानें गुवाहाटी में अभी कैसा है मौसम

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
X
RR vs MI, IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान और मुंबई की टक्कर (Photo: ITG)
RR vs MI, IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान और मुंबई की टक्कर (Photo: ITG)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. ये भिड़ंत गुवाहाटी में होनी है. लेकिन इस मैच से पहले गुवाहाटी का मौसम बिगड़ गया है. वहां तेज बारिश हो रही थी. हालांकि, अब बारिश थम गई है लेकिन मैदान गीला होने के चलते अबतक टॉस भी नहीं हो सका है.  एक दिन पहले यानी सोमवार को केकेआर और पंजाब का मैच बारिश के चलते धुल गया था. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करें...

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है. पहले टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया और फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल हालात में मैच बचाकर जीत हासिल की. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है.

मुंबई और राजस्थान के बीच टक्कर, यहां जानें बॉल-टू-बॉल अपडेट

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी साफ दिखाई दी थी. हालांकि अब हार्दिक फिट हो चुके हैं और राजस्थान के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं, भले ही वह सोमवार के अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए.

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या पिछले कुछ सालों में उनके अवे रिकॉर्ड को लेकर रही है. 2023 के बाद से टीम ने घर से बाहर 24 में से सिर्फ 9 मैच जीते हैं और इस दौरान उनका विन-लॉस रेशियो सबसे खराब रहा है. राजस्थान इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगा. हालांकि मुंबई के पास कागजों पर काफी मजबूत टीम है और यह 2020 के बाद उनकी सबसे संतुलित टीम मानी जा रही है.

Advertisement

हेड-टू-हेड का क्या है रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस को मामूली बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं. हालांकि 2021 के बाद से मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement