Stock Market Rally On Results Day शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे (Election Results Day 2026) आने शुरू हो गए हैं और इनसे जुड़े हर अपडेट से सेंसेक्स-निफ्टी की चाल प्रभावित होती दिख रही है. पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रुझान आते जा रहे हैं, शेयर मार्केट की चाल बदल रही है. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी करीब 250 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है.
सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी के बीच ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. मारुति से लेकर महिंद्रा तक के शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी की उछाल में नजर आया. Maruti, M&M, Bajaj Auto Share 3-4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.
शेयर बाजार पर चुनावी नतीजों का ही नहीं, बल्कि तमाम दिग्गज कंपनियों द्वारा जारी किए जा रहे चौथी तिमाही के नतीजों का भी असर साफ देखने को मिल रहा है. सोमवार को BHEL Q4 Results जारी किए गए, इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को FY26 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट बढ़कर 1,283 करोड़ हो गया. ये अनुमान से काफी अधिक है. इसका असर BHEL Share पर भी देखने को मिला और इसमें 10% का अपर सर्किट लग गया.
शेयर बाजार में तेजी में भारत के लिए लगातार आ रही Good News का भी रोल रहा. सोमवार को ही भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के आंकड़े भी आए हैं. भारीत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में बढ़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, S&P Global का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मार्च के 53.9 से बढ़कर 54.7 हो गया. ये लगातार पांचवां साल है जब ये आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है. इससे भी मार्केट का मिजाज सुधरा है.
शेयर बाजार में तेजी के पीछे के और भी कई कारण देखने को मिले हैं. इनमें एक अहम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भी माना जा सकता है. बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को ये गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा. WTI Crude Price भी 101 डॉलर पर आ गया, जबकि Murban Crude Price 3.94 फीसदी की गिरावट के साथ 103.8 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का जोखिम कम हुआ और शेयर बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है.
शेयर मार्केट में तेजी के बीच सिर्फ लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में भी बमबम नजर आया. बीएसई मिडकैप में Aurus Labs Share (4.60%), Fortis Share (3.80%), Colpal Share (3.40%), Godrej Properties Share (3.10%) और BHEL Share (2.60%) के साथ ट्रेड करते दिखे. स्मॉलकैप कैटेगरी में Asterdm Share (8.50%) और Lal Path Lab Share (7.99%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.
भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले ही विदेशों से सेंसेक्स निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे थे, ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था, तो वहीं Gift Nifty भी ग्रीन जोन में नजर आया.
शेयर बाजार में तेजी के बीच लगभग सभी सेक्टर ग्रीन जोन में नजर आए. निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक में तेजी के साथ कोराबार हो रहा था.
शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल Maruti Share (4.10%), HUL Share (3.95%), LT Share (2.50%), Asian Paints Share (2.40%), Adani Ports Share (2.35%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं बैंकिंग शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. Axis Bank Share (1.80%), HDFC Bank Share (1.60%) और SBI Share (1.30%) की तेजी में नजर आया.
सेंसेक्स की तरह निफ्टी इंडेक्स ने भी जोरदार रफ्तार के साथ शुरुआत की. Election Results Day पर ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,997 की तुलना में तेजी लेकर 24,000 के पार ओपन हुआ और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 24,245 के लेवल पर जा पहुंचा.
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,913 की तुलना में तेजी लेकर 77,257 पर ओपन हुआ और फिर कुछ मिनटों में ही ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स 830 अंक की तगड़ी छलांग लगाते हुए 77,746 के लेवल पर कारोबार करने लगा.