Rohit Sharma, IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड दौरे पर कोरोना के मात देने के बाद अब रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 मैच में शानदार जीत दिलाई है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 50 रनों से शानदार जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा लगातार 13 इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. ऐसे में यह जाहिर है कि रोहित के अलावा अब तक लगातार 13 जीत किसी कप्तान को नसीब नहीं हुई.
🚨 Milestone Alert 🚨
— BCCI (@BCCI)
First captain to win 1⃣3⃣ successive T20Is - Congratulations, . 👏 👏 |
विजयरथ पर सवार रोहित ने इन टीमों को मात दी
अपने इस विजयरथ पर सवार रोहित शर्मा ने इस दौरान बांग्लादेश (2 मैच), न्यूजीलैंड (4 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच), श्रीलंका (3 मैच) और अब इंग्लैंड को हराया है. इसमें रोहित ने लगातार तीन सीरीज में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है.
लगातार 13 जीत में इन टीमों को हराया
रोहित ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों पर पांच चौकों की बदालैत 24 रन बनाए. इसी के साथ रोहित अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में रोहित ने विराट कोहली का रिकॉर्ड ही तोड़ा है.
कप्तान रोहित ने सिर्फ 29 पारियों में हजार रन बनाए की उपलब्धि हासिल की, जबकि विराट कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 30 पारियां खेली थीं. इंग्लैंड के स्टार स्पिनर मोईन अली ने रोहित को अपना शिकार बनाया.