scorecardresearch
 

RCB vs MI, IPL 2026 Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी जारी, आरसीबी ने जीता है टॉस

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians IPL Live Cricket Score: प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा. RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति और भी मुश्किल है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज आरसीबी और मुंबई के बीच टक्कर (Photo: ITG)
आईपीएल में आज आरसीबी और मुंबई के बीच टक्कर (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. ये मैच रायपुर में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है मुंबई की बैटिंग

पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा ने 22 रनों की पारी खेली. लेकिन वो भी भुवनेश्वर का शिकार हो गए. इसके बाद सूर्या खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा. RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति और भी मुश्किल है. टीम के पास अब गलतियों की लगभग कोई गुंजाइश नहीं बची है और हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है.

Advertisement

फिल साल्ट की उंगली की चोट RCB के लिए परेशानी बनी हुई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम का टॉप ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है. जैकब बेथेल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है. सूर्या, हार्दिक और तिलक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं जबकि RCB को 16 जीत मिली हैं. हालांकि हाल के वर्षों में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement