हरियाणा के पंचकूला में स्कूल के भीतर एक छोटी बच्ची पर कथित हमले ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र पर केजी में पढ़ने वाली बच्ची को पत्थरों और गमले से पीटने का आरोप है. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया. पुलिस स्कूल प्रबंधन और छात्र के माता-पिता से पूछताछ कर रही है.