scorecardresearch
 

5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, बेंगलुरु में 2 विदेशी नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के हलासुरु स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत की जानकारी सामने आई है. मृतकों की पहचान स्लोवाकिया के नागरिक होरियात (45) और नीदरलैंड के नागरिक एलेक्जेंडर मैक्सियालन (59) के रूप में हुई है.

Advertisement
X
हादसे के वक्त पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. (Photo: ITG)
हादसे के वक्त पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. (Photo: ITG)

बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में स्विमिंग पूल में संदिग्ध रूप से करंट लगने के कारण दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. यह घटना शहर के हलासुरु क्षेत्र में स्थित कॉनराड होटल की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, होटल के स्विमिंग पूल में करंट की चपेट में आने से दोनों विदेशियों की जान चली गई है. मृतकों की पहचान स्लोवाकिया के नागरिक होरियात (45) और नीदरलैंड के रहने वाले एलेक्जेंडर मैक्सियालन (59) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार शाम होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुई.

वहीं, हादसे के वक्त पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. घायलों में होटल में ठहरे 41 साल के अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डिसेंटिस और होटल के 28 साल के पूल अटेंडेंट व लाइफगार्ड राहुल तिवारी शामिल हैं. दोनों घायलों को तुरंत मणिपाल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

मृतकों में से एक की पत्नी ने होटल के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. दोनों मृतकों के शवों को भी मणिपाल हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement