scorecardresearch
 

न्यूजपेपर पर रवींद्र जडेजा ने ठोका 51 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजकोट के एक न्यूजपेपर के एडिटर के खिलाफ मानहानि का केस दायर करवाते हुए 51 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

Advertisement
X
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा

ने राजकोट के एक न्यूजपेपर के एडिटर के खिलाफ मानहानि का केस दायर करवाते हुए 51 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

प्रिंसिपल सीनियर सिविल जज पीबी परमार ने 'अबतक' के एडिटर और मालिक सतीश मेहता को समन जारी करके 04 फरवरी को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा है. इस केस के मुताबिक न्यूज पेपर ने 20 नवंबर 2014 को अपनी खबर में आरोप लगाया था कि जडेजा और उनके बिजनेस पार्टनर जे अजमेरा के बाली डांगर से संबंध हैं.

जिस पर जमीन हथियाने और फिरौती मांगने के आरोप हैं. जडेजा के वकील हिरेन भट ने कहा है कि न्यूज पेपर ने बिना पुष्टि किए लिखा कि अजमेरा जडेजा के रेस्टोरेंट में साझेदार हैं जबकि अजमेरा किसी बिजनेस में उनके साझेदार नहीं हैं.

इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement