ऑटोग्राफ लेना या अपने चहेते सितारे के साथ सेल्फी क्लिक करना हर प्रशंसक का सपना होता है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर का ख्वाब तब सच हो गया, जब वह टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहीं. भारतीय सिनेमा जगत में एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर रहीं खुशबू की जबर्दस्त प्रशंसक हैं.

खुशबू ने अपने खुशी ट्विटर पर जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया- मेरा सपना सच हो गया... आखिरकार मैं अपने हीरो रवि शास्त्री से मिली... मेरा धैर्य काम आया... उनसे से मिलने के लिए 33 साल तक इंतजार किया.
My dream comes true..finally I meet my ..patience pays off..have waited for 33yrs to meet him..
— khushbusundar (@khushsundar)
खुशबू ने अपना सफर हिंदी फिल्मों से बतौर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन थी, जो 1980में आई थी . इसके गाने 'तेरी है जमीन तेरा आसमान' में वह पहली बार नजर आईं. उसके बाद उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया और दर्द का रिश्ता जैसी फ़िल्में भी की.