scorecardresearch
 

रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया बेपनाह प्यार, बर्थडे पर सरेआम कही दिल की बात

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को मंगेतर प्रिया सरोज ने बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रिया सरोज ने इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दिल की बात रखी.

Advertisement
X
प्रिया सरोज ने रिंकू पर लुटाया प्यार. (PHOTO: INSTAGRAM@ipriyasarojmp)
प्रिया सरोज ने रिंकू पर लुटाया प्यार. (PHOTO: INSTAGRAM@ipriyasarojmp)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह 12 अक्टूबर यानी सोमवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर रिंकू को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. रिंकू इन दिनों रणजी ट्रॉफी में बल्ले से धूम मचा रहे हैं.  

बर्थडे के मौके पर रिंकू सिंह को सबसे प्यार भरा मैसेज उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज की तरफ से मिला है. प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंकू के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार लुटाया है.

सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रिंकू सिंह के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. दोनों की सादगी भरी खूबसूरत फोटो फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है. 

प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के पोस्ट में लिखा कि हैप्पी बर्थडे RK...मेरी यही दुआ है कि जिंदगी आपको वो तमाम खुशियां, प्यार और कामयाबी दे जिसके आप सच्चे हकदार हैं. प्रिया सरोज की इस स्टोरी पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)

जन्मदिन से ठीक पहले जड़ा शतक

Advertisement

रिंकू सिंह ने अपने जन्मदिन का जश्न रणजी ट्रॉफी के मैदान पर बेहद खास अंदाज में मनाया. बिहार के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जब उत्तर प्रदेश (UP) की टीम 85 रन पर 3 विकेट गंवाकर संकट में थी, तब पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे रिंकू ने मोर्चा संभाला.

रिंकू ने 164 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 112 रन ठोक दिए. उन्होंने माधव कौशिक (124*) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 202 रनों की मैराथन पार्टनरशिप की और यूपी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

54 फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 60 की औसत से 3,860 से ज्यादा रन बना चुके रिंकू का यह 10वां शतक है. भारत के लिए 2 वनडे और 48 टी20 खेल चुके रिंकू के लिए यह शतक उनके टेस्ट दावों को और मजबूत करने का काम करेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement