scorecardresearch
 

PM मोदी से तारीफ सुन वैभव सूर्यवंशी ने दिया ऐसा रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ यादगार पल

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह समारोह सिर्फ पदक जीतने की खुशी तक सीमित नहीं रहा. प्रधानमंत्री से मिली सराहना ने उनके सफर का एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त हैं. हालांकि उन्हें अब तक खेले गए चार मैचों में मौका नहीं मिला.

Advertisement
X
PM Modi's remaपीएम मोदी ने की युवा खिलाड़ियों की तारीफ, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल. (Photo: PTI/Screengrab from @cricsam02 video)
PM Modi's remaपीएम मोदी ने की युवा खिलाड़ियों की तारीफ, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल. (Photo: PTI/Screengrab from @cricsam02 video)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से देशभर में पहचान बनाई है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इशारों-इशारों में उनकी तारीफ की है. दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल के सम्मान समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कम उम्र में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का खास तौर पर जिक्र किया. 

गुरुवार (15 अक्टूबर) को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में 15 से 17 साल की उम्र के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया और लोगों का दिल जीता.

पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिनकी उम्र 15 से लेकर 17 साल थी. इन खिलाड़ियों ने देशवासियों का दिल जीता है. देश का गौरव बढ़ाया है. ये दिखाता है कि सफलता के लिए कोई बंदिश नहीं होती है.कम उम्र में शुरुआत एक अतिरिक्त फायदा देता है.'

पीएम मोदी कहते हैं, 'प्रतिभा की पहचान कम उम्र में होनी जरूरी है. हमें आने वाली खेल प्रतियोगिता की तैयारी को और मजबूती है. 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक है. 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. वहीं 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करना भारत की आकांक्षा है.' प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के दौरान वैभव सूर्यवंशी मुस्कुराते नजर आए.

Advertisement

इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह पल खास रहा. वैभव आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है. कम उम्र में मिली लोकप्रियता के बीच पीएम मोदी की तारीफ उनके लिए एक यादगार पल बन गई.

प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों में प्रतिभा को कम उम्र में पहचानने और खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण देने की जरूरत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि 5 से 15 साल के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि खेलो इंडिया और इमर्जिंग खेलो इंडिया जैसी पहलों के जरिए आने वाले वर्षों में हजारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

पीएम मोदी ने भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए महिला खिलाड़ियों का भी विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने भारत के पदक अभियान में अहम योगदान दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement