scorecardresearch
 

'उम्र नहीं, रन और फिटनेस देखो!' रोहित-विराट के वर्ल्ड कप खेलने के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज

रोहित शर्मा 2007 और विराट कोहली 2008 से भारतीय वनडे टीम की रीढ़ बने हुए हैं. कोहली 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जबकि रोहित उस स्क्वॉड से चूक गए थे. 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की हार का दर्द दोनों दिग्गजों के दिलों में आज भी ताजा है.

Advertisement
X
क्या रोहित-कोहली खेलेंगे वर्ल्ड कप? (PHOTO:PTI)
क्या रोहित-कोहली खेलेंगे वर्ल्ड कप? (PHOTO:PTI)

भारतीय क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर में छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. इसके बावजूद वनडे में भारत अब तक दो बार ही वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत सका है. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जीता था.

इसके बाद दूसरा वनडे वर्ल्ड कप साल 2011 में भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2023 में भारतीय टीम खिताब के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी. लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

फैन्स की नजरें अब साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे? अगले साल रोहित शर्मा 40 साल के तो वहीं विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे.

रोहित-कोहली के सपोर्ट में पाकिस्तानी दिग्गज

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने 'रो-को' की जोड़ी का खुलकर सपोर्ट किया है. 100 से ज्यादा फर्स्ट-क्लास शतक लगाने वाले जहीर अब्बास का मानना है कि जब तक खिलाड़ी फिट है और रन बना रहा है तब तक उम्र केवल एक आंकड़ा भर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  भारत को मिला छठा गोल्ड मेडल, प्रीति पावर ने फाइनल में मचाया धमाल

उम्र नहीं, फॉर्म और फिटनेस है जरूरी

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए जहीर अब्बास ने साफ कहा कि भारत को साल 2027 वर्ल्ड कप में इन दोनों अनुभवी दिग्गजों की सख्त जरूरत है. अब्बास ने कहा कि स्किल और अनुभव के मामले में रोहित और विराट दोनों ही बेहद शानदार हैं. मुझे ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं खेलना चाहिए. जब तक खिलाड़ी फिट है और लगातार रन बना रहा है, तब तक उम्र कोई मायने नहीं रखती.

ये भी पढ़ें- आंखों में आंसू, गले में गोल्ड मेडल... अस्मिता डे ने दिवंगत पिता का सपना किया पूरा, कॉमनवेल्थ गेम्स में रच दिया इतिहास 

बार-बार नहीं मिलता रोहित जैसा खिलाड़ी

जहीर अब्बास ने विराट कोहली की शानदार फिटनेस की जमकर तारीफ की. वहीं उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस पर थोड़ा और ध्यान देने की सलाह भी दी. अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा द्वारा खेली गई 138 रनों की तूफानी पारी को याद किया. उन्होंने कहा कि रोहित को बल्लेबाजी करते देखना आज भी बेहद आनंददायक अनुभव है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी टीमों को बार-बार नहीं मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement