scorecardresearch
 

ENG vs WI: इंग्लैंड में इस दिग्गज की सलाह पर चलना चाहते हैं ब्रेथवेट

क्रेग ब्रेथवेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं है.

Advertisement
X
Opener Kraigg Brathwaite (AFP)
Opener Kraigg Brathwaite (AFP)

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं है. यह पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स की सलाह के अनुसार चलना चाहता है. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 8 जुलाई से खेला जाएगा.

27 साल के ब्रेथवेट ने अब तक 59 टेस्ट मैचों में 3496 रन बनाए हैं. उन्होंने 2017 में हेडिंग्ले टेस्ट में 134 और 95 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं, लेकिन पिछली 20 पारियों में वह अर्धशतक तक पहुंचने में भी नाकाम रहे हैं. इंग्लैंड रवाना होने से पहले ब्रेथवेट ने पूरी सलामी बल्लेबाज हेन्स से सलाह मशविरा किया और उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड की चुनौती के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें ...

ब्रेथवेट ने पत्रकारों से कहा, ‘किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं है. मैं अपनी भूमिका जानता हूं. मुझे क्रीज पर उतरकर प्रत्येक गेंद पर ध्यान देना होगा और अपनी पारी संवारनी होगी. मैं चुनौती के लिए तैयार हूं.'

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘मेरी बारबाडोस में सर डेसमंड से बात हुई थी. हमारे बीच अच्छे संबंध हैं. जब मैंने शुरुआत की थी तो तब वह बारबाडोस के टीम मैनेजर थे.’ ब्रेथवेट ने कहा, ‘यह चीजों को सरल बनाने से जुड़ा है. उन्हें बहुत अधिक जटिल बनाने से बचना होगा. टेस्ट क्रिकेट में क्रीज पर पर्याप्त समय बिताना महत्वपूर्ण होता है और यह किसी भी बल्लेबाज के लिए अहम होता है.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे इस दौरे में संभवत: छह पारियां खेलने को मिलेंगी और मेरा लक्ष्य इन सभी पारियों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाना है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement