scorecardresearch
 

PSL 2026 में बखेड़ा, मरियम नवाज पर PAK के स्टार क्रिकेटर का व‍िवाद‍ित पोस्ट, बाद में कहा- अकाउंट हैक

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 11 के ओपनिंग मैच के दौरान नसीम शाह के X अकाउंट से विवादित पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें मरियम नवाज को लेकर टिप्पणी की गई थी. बाद में नसीम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.

Advertisement
X
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह का पोस्ट बखेड़े की नई वजह बन गया है(Photo: ITG)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह का पोस्ट बखेड़े की नई वजह बन गया है(Photo: ITG)


पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के 11वें सीजन के उद्घाटन मैच के दौरान एक सोशल मीडिया विवाद ने सबका ध्यान खींच लिया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) के आधिकारिक अकाउंट से किए गए एक पोस्ट ने हंगामा खड़ा कर दिया.

यह घटना लाहौर के गद्दाफी स्टेड‍ियम (Gaddafi Stadium) में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आई, जहां मर‍ियम नवाज (Maryam Nawaz) बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं.

मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के चेयरमैन मोहस‍िन नकवी (Mohsin Naqvi) ने मरियम नवाज का स्वागत किया और उन्हें टूर्नामेंट में शामिल फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलवाया. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं. ध्यान रहे मर‍ियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं. 

इसी दौरान नसीम शाह के X अकाउंट से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें PCB के एक पोस्ट को कोट करते हुए लिखा गया था- लॉर्ड्स में उसके साथ रानी जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. हालांकि, कुछ ही समय बाद इसे डिलीट कर दिया गया.
 

Advertisement
Psl
नसीम शाह ने इसी पोस्ट को ड‍िलीट कर दिया 

विवाद बढ़ने के बाद नसीम शाह ने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं किया था. उन्होंने बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, जिसे अब रिकवर कर लिया गया है. उन्होंने इसे सिक्योरिटी ब्रीच का मामला बताया और फैंस को भरोसा दिलाया कि यह उनकी निजी राय नहीं थी.

मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने अपने खिताब बचाव की शुरुआत जीत के साथ की. टीम ने हैदराबाद किंग्समैन को 69 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर ने 20 ओवर में 199/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.  फखर जमां ने 53 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. उन्हें मोहम्मद नसीम (30 रन), हसीबुल्लाह खान (नाबाद 40) और स‍िकंदर रजा (10 गेंदों में 24 रन) का अच्छा साथ मिला. जवाब में किंग्समेन की टीम 130 रन पर सिमट गई. गेंदबाजी में हारिस रऊफ, उबैद शाह, शाहीन आफरीदी, मुस्तफिजुर रहमान और सिकंदर रजा ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement