scorecardresearch
 

'पैसा आ गया अक्ल नहीं आई', शनेल परफ्यूम से लग्जरी जूलरी तक, बेटी के महंगे गिफ्ट्स दिखाकर ट्रोल हुईं अशनीर ग्रोवर की पत्नी

अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर बेटी मन्नत के महंगे बर्थडे गिफ्ट्स दिखाकर ट्रोल हो गईं. शनेल परफ्यूम, स्वारोवस्की जूलरी और ब्रांडेड कपड़ों के वीडियो पर लोगों ने दिखावे को लेकर सवाल उठाए.

Advertisement
X
माधुरी ग्रोवर ने किया दौलत का दिखावा? (Photo: Screengrab)
माधुरी ग्रोवर ने किया दौलत का दिखावा? (Photo: Screengrab)

शनेल (Chanel) का परफ्यूम, स्वारोवस्की की जूलरी और महंगे कपड़े... बेटी के बर्थडे पर मिले गिफ्ट्स दिखाना अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को भारी पड़ गया. उन्होंने बेटी मन्नत के बर्थडे गिफ्ट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन लोगों ने तारीफ करने के बजाय उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. किसी ने इसे पैसे का दिखावा बताया, तो किसी ने तंज कसते हुए कहा कि इतने सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बीच एक भी किताब नहीं है.

बेटी के गिफ्ट्स का वीडियो हुआ वायरल, ब्रांड्स की लगी लाइन

‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह अपनी बेटी मन्नत को बर्थडे पर मिले गिफ्ट्स दिखाती नजर आईं. गिफ्ट्स की लिस्ट देखकर साफ था कि मामला सिर्फ केक और चॉकलेट तक सीमित नहीं था.

मन्नत को बर्थडे पर चैनल का परफ्यूम, मिनिसो का चेरी लिप ग्लॉस, नायका और बाथ एंड बॉडी वर्क्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिले. इसके अलावा H&M और BOSS की टी-शर्ट्स भी गिफ्ट्स में शामिल थीं.

जूलरी की बात करें, तो इसमें स्वारोवस्की का सिल्वर डायमंड ब्रेसलेट, मीना जयपुर का ब्रेसलेट और H&M की जूलरी भी थी. इतना ही नहीं, गिफ्ट्स में आईलैश कर्लर और डेस्क मिरर जैसी चीजें भी शामिल थीं.

Advertisement

वीडियो में माधुरी ने बताया कि टीनएज लड़कियों को मेकअप काफी पसंद होता है, इसलिए गिफ्ट्स में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार थी. लेकिन उन्होंने तो गिफ्ट्स दिखाए थे, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास ही लगा दी.

‘पैसा है तो दिखाना भी जरूरी है?’ लोगों ने मारा ‘न्यू मनी’ वाला ताना

माधुरी का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर बेटी के निजी बर्थडे गिफ्ट्स को दुनिया के सामने दिखाने की जरूरत ही क्या थी? लोगों का कहना था कि यह वीडियो गिफ्ट्स की खुशी बांटने से ज्यादा परिवार की दौलत दिखाने जैसा लग रहा है.

कुछ लोगों ने इस अंदाज को ‘न्यू मनी’ यानी हाल ही में मिली या हासिल की गई दौलत का दिखावा करने वाली मानसिकता से जोड़ दिया. उनका कहना था कि पैसा होना और हर मौके पर उसे दुनिया को दिखाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं.

एक यूजर ने तो तंज कसते हुए लिखा, "इतने सारे केमिकल्स, लेकिन एक भी किताब नहीं." इस कमेंट के जरिए यूजर ने सवाल उठाया कि बच्चों को महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ब्रांडेड सामान देने के बजाय किताबों जैसी चीजों को भी अहमियत दी जा सकती है.

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर टीनएजर लड़की को मेकअप और ब्रांडेड कपड़े पसंद हों, ऐसा जरूरी नहीं है. बच्चों की पसंद उनके माहौल और अनुभवों से भी तय होती है.

Advertisement

कुछ लोग माधुरी के सपोर्ट में भी उतरे

हालांकि, सोशल मीडिया पर हर कोई माधुरी को ट्रोल करने में नहीं लगा था. कुछ यूजर्स ने उनका बचाव भी किया. उनका कहना था कि मिनिसो, H&M और बाथ एंड बॉडी वर्क्स जैसे ब्रांड्स टीनएजर्स के लिए कोई बहुत अनोखी या चौंकाने वाली चीज नहीं हैं.

सपोर्ट करने वालों के मुताबिक, अगर किसी परिवार ने अपनी बेटी को उसके जन्मदिन पर उसकी पसंद के गिफ्ट दिए हैं, तो इसमें गलत क्या है? लेकिन दूसरी तरफ आलोचना करने वालों का सवाल था कि जब ये गिफ्ट्स निजी खुशी का हिस्सा थे, तो उन्हें सोशल मीडिया पर दिखाकर चर्चा का विषय बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

पहले भी विवादों में आ चुकी हैं माधुरी

ऐसा पहली बार नहीं है, जब माधुरी जैन ग्रोवर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. इससे पहले वह ‘लॉक अप 2’ से जुड़ी अपनी एक टिप्पणी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं. उस वक्त गरीब लोगों के बच्चों को लेकर की गई उनकी बात पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था.

बाद में माधुरी ने अपनी टिप्पणी को समझाते हुए कहा था कि उनका मतलब था कि अमीर परिवारों में ज्यादा बच्चे होने से दौलत बढ़ेगी, जबकि गरीब परिवारों में ज्यादा बच्चे होने से गरीबी बढ़ सकती है. हालांकि, उनकी इस सफाई के बावजूद यह मुद्दा चर्चा में रहा.

Advertisement

अशनीर ग्रोवर भी दिखा चुके हैं करोड़ों की लग्जरी लाइफ

वहीं, अशनीर ग्रोवर भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने गुरुग्राम के DLF कैमेलियाज की सुविधाओं का एक वीडियो टूर दिखाया था. इस अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टी में अपार्टमेंट्स की कीमत पर करीब 100 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

अब एक तरफ करोड़ों की प्रॉपर्टी और दूसरी तरफ बेटी के बर्थडे पर मिले महंगे गिफ्ट्स... ग्रोवर परिवार की लाइफस्टाइल एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है.

फिलहाल, माधुरी के वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे मां-बेटी के बीच की खुशी बता रहे हैं, तो कुछ इसे दौलत का दिखावा मान रहे हैं. लेकिन सवाल वही है- क्या अपनी लग्जरी लाइफ दिखाना सिर्फ पर्सनल चॉइस है, या सोशल मीडिया पर हर चीज दिखाने की भी कोई हद होनी चाहिए?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement