उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ही पोस्टर वार तेज हो गया है. हाल ही में लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में लगे एक पोस्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच घमासान छिड़ गया है. इस पोस्टर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो के साथ लिखा गया है कि 200 सीटें हमारा हक हैं और यूपी को राहुल गांधी पर भरोसा है.