इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) को 6 विकेट से हराकर सीजन में जीत का खाता खोला. 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 17.1 ओवरों में 145/4 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
दरअसल, कागज पर एक साधारण मैच… लेकिन मैदान पर जो हुआ, उसने इसे एक हैरतअंगेज कहानी में बदल दिया.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जीत के लिए 142 रन चाहिए थे. लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन शुरुआत में जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया.
गेंद हाथ में थी मोहम्मद शमी के और सामने थे केएल राहुल.
पहली ही गेंद…
हल्का सा मूवमेंट…
एज… और डीप प्वाइंट पर मोहसिन खान ने कैच पकड़ लिया!
पहली गेंद, फुल लेंथ… और राहुल फिर फंसे शमी के जाल में! KL राहुल – गोल्डन डक!
यानी पारी की शुरुआत ही एक दिलचस्प और चौंकाने वाले पल से हुई, जब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया. राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. खास बात यह रही कि आईपीएल में शमी के डेब्यू मैचों में यह दूसरी बार है, जब उनकी पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज राहुल ही रहे हैं.
What a start by Mohammed Shami! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 1, 2026
A wicket for Mohammed Shami on his very first ball for #LSG, & it’s a big one in the form of KL Rahul! 👀
GAME ON at Ekana! #TATAIPL 2026 👉 #LSGvDC | LIVE NOW: https://t.co/1FhyvMxHq4 pic.twitter.com/Od6uaZohhn
एक अजीब संयोग या शमी का 'राहुल कनेक्शन’?
क्रिकेट में संयोग अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन यह मामला अब संयोग से थोड़ा आगे बढ़ चुका है.
- गुजरात टाइटन्स के लिए डेब्यू मैच- पहली गेंद पर विकेट- बल्लेबाज: KL राहुल
- लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू मैच- पहली गेंद पर विकेट- बल्लेबाज: KL राहुल
शमी ने गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए 28 मार्च 2022 को डेब्यू किया था. उन्होंने आईपीएल-2022 सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला था. इस मैच में वह मैच की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को विकेट के पीछे मैथ्यू वेड को हाथों लपकवाया था. इतना ही नहीं यह फ्रेंचाइजी- गुजरात टाइटन्स (GT) की आईपीएल में पहली गेंद थी.
दो अलग टीमें, दो अलग मौके… लेकिन नतीजा एक ही.
यह सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि IPL इतिहास के सबसे दिलचस्प पैटर्न में से एक बनता जा रहा है.

दरअसल, IPL 2026 से पहले एक बड़ा ट्रांसफर देखने को मिला, जब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपरजायंट्स ने 10 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील में अपने साथ जोड़ लिया.
यह सौदा सिर्फ एक खिलाड़ी का ट्रांसफर नहीं, बल्कि LSG की रणनीति में बड़ा बदलाव भी माना जा रहा है. टीम ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए शमी जैसे अनुभवी और मैच विनर गेंदबाज पर दांव लगाया है.
अब दोबारा आते हैं- लखनऊ की पारी पर. दिल्ली की शुरुआत लड़खड़ाई, फिर रिजवी-स्टब्स ने संभाला मोर्चा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही.
0/1: केएल राहुल (0)
25/3 और 26/4: शीर्ष क्रम पूरी तरह ढह गया
ऐसे में समीर रजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला
रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं स्टब्स ने 32 गेंदों पर 39* रन की पारी खेली. दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच को पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में कर दिया.
रिजवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
कुल मिलाकर मुकाबले में रिजवी की पारी निर्णायक रही, लेकिन शमी द्वारा पहली गेंद पर राहुल का विकेट-
यही पल मैच की सबसे बड़ी सुर्खी बनकर उभरा.