मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग पर जमकर नाराजगी जताई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि इस सीजन में लगातार कैच छूट रहे हैं और मिसफील्ड देखने को मिल रही है. अपने खेल के दिनों में शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर रहे कैफ ने हालिया प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया देने में कोई नरमी नहीं बरती.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने एक्स हैन्डल पर कहा, 'इस आईपीएल में फील्डिंग देखना काफी दर्दनाक है. आज यश राज ने केएल राहुल का कैच तब छोड़ा जब वह शून्य पर थे. वैभव सूर्यवंशी ने भी मिसफील्ड की. इस युवा खिलाड़ी ने पूरे सीजन में एक भी कैच नहीं पकड़ा है. अगर उसे भारत के लिए खेलना है, तो फील्डिंग में और ज्यादा तेज व सतर्क होना पड़ेगा. युवा खिलाड़ियों को फील्डिंग स्किल्स सिखाना कोचों की जिम्मेदारी है. वहीं खिलाड़ियों को भी फील्डिंग को इन्जॉय करना चाहिए और उस पर गर्व महसूस करना चाहिए'
It's painful to watch the fielding in this IPL. Today Yash Raj dropped KL when he was on zero. Vaibhav Sooryavanshi too misfielded. The young boy hasn't taken a catch this season. While playing for India he needs to be sharper on the field. It is the duty of coaches to teach…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 17, 2026
कैफ की यह टिप्पणी तब आई, जब राजस्थान रॉयल्स अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार गई.
रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को ये मैच 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बेहद खराब फील्डिंग की थी.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने माना कि खराब फील्डिंग और गेंदबाजी में निरंतरता की कमी उनकी टीम पर भारी पड़ी.
उन्होंने कहा, 'बहुत खराब प्रदर्शन रहा. हमें आज के मुकाबले में बेहतर खेल दिखाना चाहिए था. मैं बेहद निराश हूं'
राजस्थान रॉयल्स 12 मैच खेलकर अंक तालिका में 12 पॉइंट्स के साथ 6वें पायदान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे. राजस्थान रॉयल्स के अगले 2 मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ है.