scorecardresearch
 

Hyundai ने चल दिया अपना दांव... सबसे सस्ती Bayon में क्या-क्या मिल रहा

हुंडई बेयॉन आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. हुंडई ने इस कार को वेन्यू और क्रेटा के बीच में लॉन्च किया है, जिसमें क्रेटा वाला ही दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. कार के बेस वेरिएंट में भी कंपनी कई सारे फीचर्स ऑफर करती है. इस कार की कीमतें 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Hyundai Bayon को कंपनी ने 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. (Photo: Instagram/ Hyundai Motors)
Hyundai Bayon को कंपनी ने 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. (Photo: Instagram/ Hyundai Motors)

हुंडई ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी बेयॉन (Hyundai Bayon) को लॉन्च कर दिया है. नई एसयूवी मल्टीपल वेरिएंट में आती है. इस कार को एचएक्स 2, एचएक्स 3, एचएक्स 3 प्लस, एचएक्स 5, एचएक्स 6, एचएक्स 8 और एचएक्स 10 ट्रिम में खरीदा जा सकता है. शुरुआती वेरिएंट्स में कंपनी मैन्युअल ट्रांसमिशन ऑफर करती है. 

बेयॉन में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर एमपीआई पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ कंपनी 6 स्पीड मैन्युअल और आईवीटी ट्रांसमिशन ऑफर करती है. एसयूवी में 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

इसकी लंबाई 4245 एमएम, चौड़ाई 1810 एमएम और ऊंचाई 1605 एमएम है. ये कार 2600 एमएम के व्हीलबेस के साथ आती है. इस कार की कीमतें 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. आइए जानते हैं हुंडई बेयॉन के सबसे सस्ते यानी बेस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है. 

बेयॉन एचएक्स 2 में क्या मिलेगा? 

सबसे पहले बात करते हैं कार के सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स की. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, तो बेस वेरिएंट में भी आपको 6 एयरबैग मिलेंगे. इसके अलावा हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon: दिवाली के पहले हुंडई का धमाका, लॉन्च की CRETA से सस्ती एसयूवी, कीमत है इतनी

इसके अलावा कार में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पार्किंग सेंसर्स, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डे/नाइट आईआरवीएम, हेडलैम्प एस्कॉर्ट फंक्शन, सेंट्रल लॉकिंग, इंपैक्ट सेंसिंग ऑटोमेटिक रोड अनलॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटोमेटिक डोर लॉक, की-लेस एंट्री, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इमोबिलाइजर, आईसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. 

एक्सटीरियर की बात करें, तो कार के इस वेरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एच-ऐज एलईडी डीआरएल्स और पोजिशनिंग लैम्प, एच-ऐज एलईडी टेल लैम्प्स, एलईडी हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प, रियर स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना और 16 इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं, जो व्हील कवर के साथ आएंगे. 

यह भी पढ़ें: TATA-Mahindra की SUV लगेंगी फीकी... Hyundai ने उतारी अपनी धांसू कार

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ब्लैक और ऑलिव ग्रे कलर की थीम दिखेगी. फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, मैन्युअल ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, फिक्स्ड फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. 

कम्फर्ट और कन्वीनियंस की बात करें, तो इस कार में फ्रंट और रियर पावर विंडोज, मैन्युअल एयर कंडीशनिंग, रियर एसी वेंट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, फ्रंट और रियर सी-टाइप यूएसबी चार्जर, पावर आउटलेट और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइजड मिरर मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement