scorecardresearch
 

Mayank Agarwal Health Update: प्लेन में बैठते ही क्यों बिगड़ गई मयंक अग्रवाल की तबीयत? जांच में हुआ ये खुलासा

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत खराब क्यों हुई, इसकी वजह सामने आ गई है. दरअसल, उन्होंने प्लेन में रखी एक चीज पी ली थी. इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी.

Advertisement
X
Mayank agarwal
Mayank agarwal

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत खराब होने की वजह सामने आ गई है. मयंक अग्रवाल फ्लाइट से त्रिपुरा से यात्रा कर रहे थे, फ्लाइट में उन्हें एक बोतल मिली और उन्होंने उसे पी लिया. लेकिन इस बोतल में कुछ ऐसा था, ज‍िस वजह से उन्हें दिक्कत हो गई. 

इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, बोतल में क्या था. वह अब स्थिर हैं और उन्हें आईएलएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल,  कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक रणजी मैच खेलकर अगरतला से लौट रहे थे, इसी दौरान एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ते ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. उनके मुंह और गले में तकलीफ होने लगी.

इसके बाद मयंक को तुरंत ही अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मयंक को किसी तरह का खतरा नहीं है और फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है.

कर्नाटक ने त्रिपुरा को उसके घर में हराया

मयंक अग्रवाल ने हाल ही में त्रिपुरा के खिलाफ 26 से 29 जनवरी के बीच अगरतला में मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 51 और 17 रनों की पारी खेली थी. यह मैच कर्नाटक ने 29 रनों से जीता था. इस मैच के बाद मयंक को वापस लौटना था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मयंक के गले में दिक्कत हुई 

मयंक को अगरतला से दोपहर 2:30 बजे फ्लाइट पकड़नी थी. वो फ्लाइट में बैठ भी गए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें गले में कुछ दिक्कत होने लगी. इसके बाद मयंक को तुरंत ही प्लेन से उतारा गया और अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया.

2 फरवरी को ही कर्नाटक का अगला मुकाबला

मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक टीम को रणजी ट्रॉफी में अब अपना अगला मुकाबला 2 फरवरी को ही खेलना है. यह मैच रेलवे के खिलाफ सूरत में होना है. ऐसे में मयंक इस मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं? यह अभी स्पष्ट नहीं है.

मयंक इस समय भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्होंने आखिरी मुकाबला 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन वनडे खेला था. उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान मयंक ने टेस्ट में 4 शतक की बदौलत 1488 रन बनाए. जबकि वनडे में 86 रन बनाए हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement