scorecardresearch
 

सबसे बड़े खिलाड़ी ब्रांड की टॉप20 सूची में 9वें नंबर पर हैं भारतीय वनडे कप्तान

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंदन स्कूल आफ मार्केटिंग (एलएसएम) की सूची में दुनिया का नौवां सबसे बड़ा खिलाड़ी ब्रांड बताया गया है. धोनी ने इस सूची में फुटबॉल सुपर स्टार लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को पीछे छोड़ा है.

Advertisement
X
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंदन स्कूल आफ मार्केटिंग (एलएसएम) की सूची में दुनिया का नौवां सबसे बड़ा खिलाड़ी ब्रांड बताया गया है. धोनी ने इस सूची में फुटबॉल सुपर स्टार लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को पीछे छोड़ा है.


वनडे क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक आंके जाने वाले 34 साल के धोनी को दुनिया के 20 सबसे अधिक मार्केटेबल खिलाड़ियों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गज फुटबॉलरों के अलावा एंडी मरे और सेरेना विलियम्स जैसे टेनिस खिलाडि़यों से भी ऊपर रखा गया है. इस सूची को तैयार करते हुए एलएसएम के शोधकर्ताओं ने व्यक्तिगत खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू के अलावा प्रायोजन से उनकी मौजूदा कमाई और कुल कमाई के प्रतिशत के साथ सोशल मीडिया में उनकी मौजूदगी पर भी ध्यान दिया.


इस रिपोर्ट में स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर को दुनिया का सबसे मार्केटेबल खिलाड़ी माना गया है जबकि उनके बाद गोल्फर टाइगर वुड्स और फिलमिकेलसन का नंबर आता है. आपको बता दें कि विंबलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों शिकस्त के बावजूद फेडरर को दुनिया के सबसे प्रभावी व्यक्तियों में से एक माना जाता है. सत्रह सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने इस साल अपना आठवां विंबलडन खिताब जीतने का मौका गंवा दिया.

Advertisement


इस सूची में टेनिस सितारों का दबदबा है, जोकोविच इस सूची में सातवें स्थान पर हैं जबकि उनके बाद राफेल नडाल का नंबर आता है. जबकि मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स इस सूची में जगह बनाने वाली सिर्फ दो महिलाएं हैं. ये दोनों क्रमश: 12वें और 20वें स्थान पर हैं.


रोजर फेडरर, टाइगर वुड्स, फिल मिकेलसन, लेब्रोन जेम्स, कुविन डुरेंट, रोरी मैक्लारॉय, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, महेंद्र सिंह धोनी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कोबे ब्रायंट, मारिया शारापोवा, लियोनेल मेसी, उसेन बोल्ट, नेमार, एंडी मरे, केई निशिकोरी, डेरेक रोस, फ्लायड मेवेदर और सेरेना विलियम्स.

Advertisement
Advertisement