scorecardresearch
 

लीजेंड टी20 लीग: माहेला जयवर्धने समेत 28 क्रिकेटरों को लीग की पेशकश

श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने से प्रस्तावित लीजेंड टी20 लीग का हिस्सा बनने की पेशकश की गयी है. भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न इस लीग को प्रमोट कर रहे हैं.

Advertisement
X
क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं माहेला जवर्धने
क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं माहेला जवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने से प्रस्तावित लीजेंड टी20 लीग का हिस्सा बनने की पेशकश की गयी है. भारतीय दिग्गज और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न इस लीग को प्रमोट कर रहे हैं.

जयवर्धने के करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि उनसे संपर्क किया गया है. उन्होंने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'हां तेंदुलकर और वार्न की लीग में खेलने के लिए माहेला से संपर्क किया गया है. अभी मैं केवल यही पुष्टि कर सकता हूं कि पेशकश की गई है और अभी कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है.'

हालांकि जयवर्धने के प्रस्तावित लीजेंड टी20 मैचों में खेलने की 90 फीसदी संभावना है. इस घटनाक्रम से वाकिफ एक अधिकारी ने कहा, 'अभी माहेला अंतरराष्ट्रीय ले चुके हैं और केवल विश्वभर के निजी टी20 लीगों में खेल रहे हैं. उन्हें इसके बाद कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलना है. इसके बाद वह खाली होंगे और उनके अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने का कोई कारण नजर नहीं आता है.'

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किया गया है. इस लीग के मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में होंगे. लीग के पहले संस्करण का आयोजन इस साल अगस्त या सितंबर में हो सकता है.

Advertisement

ये मैच पूरी तरह से प्रदर्शनी मैच होंगे और इन्हें आधिकारिक दर्जा नहीं मिलेगा. लेकिन आयोजकों को फिर भी मंजूरी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से संपर्क करना पड़ सकता है. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'अभी आईसीसी को प्रस्तावित लीग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक प्रक्रिया है. एक बार संपर्क किए जाने के बाद आईसीसी उसी हिसाब से उस पर कार्रवाई करेगी.'

दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, एलन डोनाल्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के अलावा ब्रेट ली, मैथ्यू हेडन, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग भी लीग का हिस्सा हो सकते हैं. भारत के किसी भी क्रिकेटर ने अभी तक इसमें खेलने की पुष्टि नहीं की है. अनिल कुंबले, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद ही अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे.

भाषा से इनपुट

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement