लॉर्ड्स में युवराज की शाही एंट्री, बेल बजाकर लूट ली महफिल, PHOTO

20 July 2026

By: AajTak Sports

भारत-इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया.  

Photo: X/BCCI

मैच से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रतिष्ठित 'फाइव मिनट बेल' बजाई.

Photo: X/Cricinfo

इस खास मौके पर युवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी हेजल कीच भी मौजूद रहीं. 

Photo: Getty

दोनों ने लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी से इस यादगार पल को जिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

Photo: Getty

लॉर्ड्स में हर इंटरनेशनल मैच की शुरुआत से ठीक 5 मिनट पहले घंटी बजाई जाती है.

Photo: Instagram/homeofcricket

इस खास परंपरा को निभाने का मौका चुनिंदा हस्तियों को ही मिलता है.  लॉर्ड्स का नाम आते ही 2002 का नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल याद आता है.

Photo:Screengrab/Instagram/homeofcricket

युवराज सिंह ने 69 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी थी. 

Photo: Getty

उसी जीत के बाद सौरव गांगुली की बालकनी वाली टी-शर्ट सेलिब्रेशन क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बन गई थी.

Photo: Getty

सोशल मीडिया पर लोग इसे 'Full Circle Moment' बताते हुए युवराज की उपलब्धियों को सलाम कर रहे हैं.

Photo: X/BCCI

Read Next